शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

कंप्यूटर का परिचय ओर उससे संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य और प्रश्न Introduction and important facts and questions about computers

कंप्यूटर का परिचय ओर उससे संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य और प्रश्न-  

कंप्यूटर(COMPUTER):


वर्तमान समय कंप्यूटर का युग है। आज के समय मे एक छोटी दुकान से लेकर बडी से बड़ी कंपनी में कंप्यूटर की आवयश्कता होती है। आज के दौर में बिना कंप्यूटर के मानव जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। छोटी से लेकर हर बड़ी जानकारी के लिए कंप्यूटर जरूरी है। बड़े से बड़े प्रश्नों का उत्तर देने वाले इस इलेक्ट्रोनिक उपकरण को संगणक कहते हैं। कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की मदद से आंकड़ो की गणना करके परिणाम को बताता है। इसके मुख्य भाग कीबोर्ड, माउस, मोनिटर और सीपीयू  हैं। आज के योग को कंप्यूटर का युग कहा जाता है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है तो आइए बताते है कि कंप्यूटर क्या है। लेकिन हर जानकारी के लिए आप इससे संबंधित अगली पोस्ट को जब भी पब्लिश करू तब पढ़ते रहिएगा।

कम्प्यूटर एक डाटा प्रोसेसिंग उपकरण होता है जो पढ़ व लिख सकता है, गणना और तुलना कर सकता है, डाटा की भारी मात्रा को उच्च गति, सटीकता और विश्वसनीयता के साथ स्टोर व प्रोसेस कर सकता है।

एक बार डाटा और निर्देशों का समुच्चय (स्द्गह्ल) इसकी मेमोरी में फीड कर दिया जाता है तो यह निर्देशों का अनुपालन करता है, डाटा पर निर्देशानुसार कार्य करता है और परिणाम देता है।इसकी कार्यप्रणाली स्वचालित होती है। यह इलेक्ट्रॉनिक अवयवों का प्रयोग करता है:

ट्रांजिस्टर 

रजिस्टर 

डायोड 

सर्किट

कंप्यूटर के कार्य:

इनपुट(Input):

डाटा को इकठ्ठा करके कम्प्यूटर में डाला जाता है। इसे इनपुट(input) प्रोसेस कहते हैं।

भंडारण (Storage):

जो भी डाटा कम्प्यूटर के अंदर पहुँचता है वह उसकी मेमोरी में स्टोर हो जाता है जिसे कम्प्यूटर की फिजि़कल मेमोरी (Physical Memory) कहते हैं। फिजि़कल मेमोरी की एक सहायक मेमोरी ऑक्ज़ीलरी मेमोरी (auxilary memory) भी होती है।

प्रोसेसिंग (Processing):

कम्प्यूटर की फिजि़कल मेमोरी में स्टोर डाटा पर इच्छित परिणाम पाने के लिए कार्य किया जाता है, जिसे प्रोसेसिंग कहते हैं। परिणाम फिर से फिजि़कल मेमोरी में स्टोर हो जाते हैं।

आउटपुट (output):

फिजि़कल मेमोरी से स्टोर डाटा को निकालने की प्रक्रिया को आउटपुट कहते हैं।

कम्प्यूटर का आर्किटेक्चर (Architecture Of Computer):

किसी भी पारम्परिक कम्प्यूटर के निम्नलिखित अवयव होते हैं-


इनपुट उपकरण (Input device):

इस उपकरण का उपयोग मनुष्य से मशीन के बीच सँचार के लिए किया जाता है। जिस डाटा की कम्प्यूटर में प्रोसेसिंग की जानी है उसे इसी उपकरण के द्वारा डाला जाता है, उदाहरणस्वरूप की-बोर्ड, ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडर, मार्क रीडर, मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रीडर।

आउटपुट उपकरण (Output Device):

इस उपकरण का प्रयोग मशीन से मनुष्य के बीच संचार के लिए किया जाता है। प्रोसेस्ड परिणामों को इन उपकरणों के द्वारा कम्प्यूटर प्रणाली से निकाला जाता है, उदाहरणस्वरूप, वीडियो डिस्प्ले यूनिट, प्रिंटर्स, प्लॉटर्स इत्यादि।

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit):

CPU

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट कम्प्यूटर के सभी ऑपरेशनों का समन्वय एवँ संगठन करके सम्पूर्ण प्रणाली को नियंत्रित करती है। यह की-बोर्ड जैसे विभिन्न इनपुट उपकरणों द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करती है और प्रिंटर जैसे विभिन्न पैरीफेरल उपकरणों के लिए आउटपुट का इंतजाम करती है। यह प्राइमरी स्टोरेज में स्टोर निर्देशों को लाने के लिए जिम्मेदार होती है, उनकी व्याख्या करती है और उन सभी हार्डवेयर यूनिटों को निर्देश जारी करती है जो उन निर्देशों पर कार्य करने के लिए उत्तरदायी होते हैं।

ए एल यू (Aritmagic logic unit):

ALU

यह उपकरण कम्प्यूटर की सभी गणितीय और तार्किक ऑपरेशनों को करने के लिए जिम्मेवार होता है। गणितीय ऑपरेशनों का प्रयोग सँख्याओं की तुलना और 'लेस दैन' ( Less Than), 'इक्वल टू' (Equal to) और 'ग्रेटर देन' (Greater than) इत्यादि निरूपित करने में किया जाता है। ए एल यू टेक्स्ट व सँख्याओं दोनों को ही सँभाल सकता है। कभी-कभी कम्प्यूटर में गणितीय को- प्रोसेसर लगा होता है जो कि दूसरा माइक्रोप्रोसेसर होता है जो गणितीय कार्य के लिए ही    होता है। को-प्रोसेसर का मुख्य लाभ गणना की बढ़ी हुई गति होती है।

मेमोरी यूनिट (Memory unit):

इसका प्रयोग डाटा और प्रोग्राम को स्टोर करने के लिए किया जाता है। सम्पूर्ण मेमोरी को दो भागों में बाँटा जाता है। एक भाग में भारी सँख्या में लेबल्ड बॉक्स होते हैं- इसका अर्थ है एक बॉक्स प्रति डाटा आइटम। दूसरा भाग विधि-विशेष (Algorithm) को स्टोर करता है। मेमोरी के बॉक्स में स्थित डेटम (Datum) को बॉक्स के नाम अथवा लेबल से निर्दिष्ट करने पर प्राप्त किया जा सकता है। जब किसी डेटम का प्रयोग बॉक्स से किया जाता है तो ऐसे में डेटम की एक कॉपी का ही प्रयोग किया जाता है, वास्तविक डेटम नष्टï नहीं होता है। जब किसी डेटम को मेमोरी में लिखते हैं तो यह एक विशेष बॉक्स में स्टोर हो जाता है और बॉक्स की पुरानी विषयवस्तु नष्ट हो जाती है।


कंप्यूटर(computer):

1) चार्ल्स बेबेज को कम्प्यूटर का जनक माना जाता है।

2) वोन न्यूमेन का कम्प्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान रहा है।

3) आधुनिक कम्प्यूटर की खोज सबसे पहले 1946  में हई थी।

4) विश्व में सस्बे ज्यादा कम्प्यूटर रखने वाला देश अमेरिका है। इसके पश्चात् जापान, जर्मनी, ब्रिटेन एवं फ़्रांस का नाम आता है।

5) 2 दिसम्बर को कम्प्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

6) भारत में निर्मित प्रथम कम्प्यूटर सिद्धार्थ(SIDHART) है। इसका निर्माण इलेक्ट्रोनिक कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने किया था।

7) भारत का प्रथम कम्प्यूटरीकृत डाकघर नयी दिल्ली का है।

8) भारत की सिलिकोन वैली बंगलौर में स्थित है।

9) कम्प्यूटर तीन प्रकार के होते हैं : 

     डिजिटल  

     एनालॉग 

     हाइब्रिड

10) वह कम्प्यूटर जो गणितीय गणना करता है 'डिजिटल कम्प्यूटर(digital computer) कहलाता है।

11) वह कम्प्यूटर जो आंकलन के सिद्धांत के अनुसार काम करता है एनालॉग कम्प्यूटर(Analog computer) कहलाता है।

इंटरनेट का क्रमिक विकास:

12) एनालॉग और डिजिटल दोनों से मिलकर बनने वाले कम्प्यूटर को हाइब्रिड कम्प्यूटर(Hibrid computer) कहते हैं।

13) विश्व का प्रथम डिजिटल कम्प्यूटर युनिवेक(Univec) था।

14) भारतीय जनता पार्टी(BJP) भारत की पहली ऐसी पार्टी है जिसने इन्टरनेट पर अपना वेबसाइट बनाया है।

15) चुंबकीय डिस्क पर आयरन ऑक्साइड की परत होती है।

16) टीम बर्नर्स ली को www (world Wide Wave) का जनक माना जाता है।

प्रोग्रामिंग भाषाएं:

1) कम्प्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बिट है। बाइनरी इकाई के आरंभिक और अंतिम अक्षरों से बने संक्षिप्त शब्द : 0,1 को बिट कहा जाता है।

2) सामान्य कम्प्यूटर की अपेक्षा 10 गुना तेज कार्य करने वाले बड़े कम्प्यूटर को सुपर कम्प्यूटर(super computer) कहा जाता है।

3) वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय भाषा संस्कृत में कम्प्यूटर सबसे तेज गति से काम करता है।

4) इंटीग्रेटेड सर्किट चिप, सिलिकॉन(silicon) की बनी होती है। इस चिप(chip) का विकास 'जे एस किल्बी' ने किया था।

5) कम्प्यूटर अशुद्धि को बग (bug) कहा जाता है।

6) पुणे स्थित सी डेक(C–DAC) ने सुपर कम्प्यूटर परम-10000 का निर्माण डॉ विजय भास्कर के नेतृत्व में किया था।

7) कम्प्यूटर पर परमाणु परीक्षणों को सब क्रिटिकल परीक्षण कहा जाता है।

8) किसी कम्प्यूटर या उसके हार्ड डिस्क(hard disk) या किसी चलते कार्यक्रम (program) का बंद हो जाना क्रेश(crash) कहलाता है।

धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...