जन्म(27 जनवरी):
1969 को अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता, आवाज अभिनेता और लेखक 'पैटन ओसवाल्ट' का जन्म हुआ था।
1978 को 'कॉनराड संगमा' मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री का जन्म हुआ था।
1979 को प्रसिद्ध अभिनेत्री 'रोसमंड पाइक' का जन्म हुआ था।
1956 को 'अमर सिंह (राजनेता)' भारतीय राजनीतिज्ञ, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था का जन्म हुआ था।
1926 को 'अरुण कुमार श्रीधर वैद्य' भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष का जन्म हुआ था।
1922 को 'अजीत' भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता का जन्म हुआ था।
1907 को पण्डित 'सीताराम चतुर्वेदी' प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार का जन्म हुआ था।
1886 को राधाबिनोद पाल टोक्यो,जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश का जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि(27 जनवरी):
1986 को 20वीं सदी के भारत के प्रमुख सितार वादक 'निखिल बैनर्जी' का निधन हुआ था।
1992 को हिंदी फिल्मों में भारतीय अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्माता 'भारत भूषण' का निधन हुआ था।
2008 को इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति 'हाजी मुहम्मद सुहार्तो' का निधन हुआ था।
2007 को 20वीं सदी के हिंदी लेखक और हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के स्क्रिप्ट राइटर 'कमलेश्वर' का निधन हुआ था।
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(27 जनवरी):
1823 को अमेरिका के राष्ट्रपति 'जेम्स मोनरो' को दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया गया था।
1880 को 'थॉमस अल्वा एडीसन' ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया था।
1888 को 'नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी' का वाशिंगटन में आयोजन किया गया था।
1891 को पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये थे।
1897 को ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।
1905 को 'मौरिस राउविएर' ने फ्रांस में सरकार बनायी थी।
1915 को अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया था।
1943 को अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया था।
1944 को सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया
1948 को पहला टेप रिकॉर्डर बिका था।
1959 को पहले कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी की आधारशिला नई दिल्ली में रखी गई थी।
1967 को अमेरिका और सोवियत संघ सहित 60 देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र की एक संधि पर हस्ताक्षर कर बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का संकल्प लिया और अंतरिक्ष में व्यापक तबाही वाले हथियारों पर रोक का समर्थन किया था।
1969 को इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी थी।
1974 को राष्ट्रपति 'वी. वी. गिरि' ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया गया था।
1988 को पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था।
1996 को पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त, फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
1996 को फ्रांस ने अपना छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया। इस बम की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो बरस बाद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की कि दक्षिण प्रशांत में परीक्षण स्थल पर सदियों तक इस विस्फोट का विषैला प्रभाव बना रहेगा।
2008 को पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू प्रकोप फैला था।
2013 को अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये थे।
2013 को मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.