गणतंत्र दिवस(26 जनवरी):
26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के बाद भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक जन्म की घोषणा की थी। अंग्रेजों के शासनकाल से छुटकारा पाने के 894 दिन बाद हमारा देश स्वतंत्र बना। तब से आज तक हर वर्ष समूचे राष्ट्र में गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम और गर्व के साथ मनाया जाता है। इसी दिन साल 1950 को भारत सरकार अधिनियम ACT (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था। लेकिन जब 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान अस्तित्व में आया तब भारत को अपनी ताकत का अहसास हुआ। देश का संविधान 2 साल, 11 महीने और 17 दिन में तैयार किया गया था। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि सही मायने में भारत को आजादी 26 जनवरी को ही मिली थी। जिसके बाद देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाने की घोषणा की। भारत में हर साल 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को भारत ने संविधान अपनाया था, लेकिन इसके दो महिने बाद यानी 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया था। इसके साथ ही 26 जनवरी, 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत के लिए 'पूर्ण स्वराज' की मुहिम शुरू की थी, इसलिए 26 जनवरी को ही गणंतत्र दिवस मनाया जाता है।
जन्म(26 जनवरी):
1967 को 'प्रदीप सोमासुंदरन' भारतीय पार्श्वगायक का जन्म हुआ था।
1958 को अमेरिकन कॉमेडियन, शो होस्ट, अभिनेत्री और लेखक 'एलेन डिजेनरेस' का जन्म हुआ था।
1933 को भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक का जन्म 'अनिल गांगुली' का जन्म हुआ था।
1923 को 'देवनाथ पाण्डेय' 'रसाल' प्रसिद्ध कवि का जन्म हुआ था।
1915 को भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाली स्वतंत्रता सेनानी रानी 'गाइदिनल्यू' का जन्म हुआ था।
1906 को 'सत्यवती देवी' साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था।
1880 को अमेरिकी जनरल और फिलीपीन आर्मी के फील्ड मार्शल 'डगलस मैकआर्थर' का जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि(26 जनवरी):
1954 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी 'मानवेन्द्र नाथ राय' का निधन हुआ था।
1968 एक भारतीय क्रांतिकारी, कट्टरपंथी कार्यकर्ता और राजनीतिक सिद्धांतकार श्रीहरि अणे का निधन 26 जनवरी, को हुआ था।
2012 पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का निधन हुआ था।
2012 पांडिचेरी केंद्र शासित प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 'एमओएच - फारूक 'का निधन हुआ था।
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(26 जनवरी):
1556 को मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु हुई थी।
1666 को फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1841 को हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया था।
1845 को ब्रिटिश जनरल 'चार्ल्स गार्डन' सूडान में मारे गये थे।
1930 को ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया था।
1931 को 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए 'महात्मा गांधी' रिहा किये गए थे।
1931 को हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये थे।
1934 को जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई थी।
1937 को भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया था।
1937 को गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया था।
1950 को उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को 'राष्ट्रीय प्रतीक' की मान्यता मिली थी।
1950 को स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल 'चक्रवर्ती राजगोपालाचारी' ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।
1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ था।
1963 को मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे 'राष्ट्रीय पक्षी' घोषित किया गया।
1972 को युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी थी।
1981 को पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई थी।
1982 को पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने 'पैलेस ऑन व्हील्स' की सेवा शुरू की।
1990 को रोमानिया के उपराष्ट्रपति 'डी. माजिलू' ने इस्तीफ़ा दिया था।
1991 को इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे थे।
1992 को 'मारीटानिया' में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए थे।
1994 को रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन हुआ था।
1999 को महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन किया गया था।
2000 को कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी थी।
2001 को गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
2002 को भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर 'अग्नि-2 मिसाइल' आकर्षण का केंद्र रही।
2003 को ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।
2004 को ब्रिटेन की 'महारानी एलिजाबेथ' ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष 'बिल गेट्स' को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की थी।
2005 विख्यात इतिहासकार 'विलियम दाएकिन' का निधन हुआ।
2005 को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
2006 को फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।
2008 को ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता 'मुरीधरन' को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2008 को 'एन.आर. नारायणमूर्ति' को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।
2008 को 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति 'प्रतिभा पाटिल' ने परेड की सलामी ली।
2010 भारत की राष्ट्रपति 'प्रतिभा पाटिल' ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर तक शामिल हैं।
2010 को भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.