रविवार, 31 जनवरी 2021

31 जनवरी का इतिहास History of 31 January

जन्म(31 जनवरी):

  • 1923 को सोमनाथ शर्मा 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद का जन्म हुआ था।
  • 1949 को अभिनेता 'राजेश विवेक' का जन्म हुआ था।
  • 1975 को भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म हुआ था।
  • 1981 को अभिनेत्री 'अमृता अरोड़ा' का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि(31 जनवरी):

  • 1961को 'श्रीकृष्ण सिंह' बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री का निधन हुआ था।
  • 1968 को 'पद्मनारायण राय' हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार का निधन हुआ था।
  • 1987 को 'मिनजुर भक्तवत्सलम' प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था।
  • 1988 को 'अकिलन' तमिल भाषा के साहित्यकार का निधन हुआ था।
  • 2004 को सुर सम्राज्ञी 'सुरैया' का मुंबई में निधन हुआ था।
  • 2007 को 'होकिशे सेमा' भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री का निधन हुआ था।
  • 2012 को 'मनीराम बागड़ी' समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता का निधन हुआ था।
  • 2000 को 'के. एन. सिंह' भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता का निधन हुआ था।

महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(31 जनवरी):

  • 1561 को मुग़ल बादशाह 'अकबर' के संरक्षक 'बैरम ख़ाँ' की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
  • 1599 ब्रिटेन की रानी 'एलिज़ाबेथ प्रथम' के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।
  • 1606 को ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले 'गाइफ़ाक्स' को मौत के घाट उतार दिया गया था।
  • 1850 को चीन में  'ताए पींगहा (जनता का संकल्प )' नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ था।
  • 1865 को अमेरिका में 'दासता उन्मूलन' संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ था।
  • 1884 को रूसी फ़ौजों ने अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व को छीन लिया था।
  • 1893 को ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया था।
  • 1915 को 'प्रथम विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया था।
  • 1943 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल 'फ़्रेडरिक पोलस' ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाल दिए थे।
  • 1946 को तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर यूगाेस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)।
  • 1953 को आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी।
  • 1957 को अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ था।
  • 1958 को अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया था।
  • 1962 को अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को शामिल नही करने का फैसला किया था।
  • 1963 को 'मोर(peacock)' को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।
  • 1966 को सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की थी।
  • 1968 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1968 को प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली थी।
  • 1971 को पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई थी।
  • 1972 को 'बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह' नेपाल के 12वें राजा बने थे।
  • 1974 को पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गये थे।
  • 1979 को चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया था।
  • 1983 को कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ था।
  • 1984 को विश्व के नौ ग़रीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ़्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की थी।
  • 1985 को दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने मंजूरी दी थी।
  • 1988 को पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया था।
  • 1989 को कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया था।
  • 1990 को रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ था।
  • 1992 को 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता मिली थी।
  • 1992 को न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन हुआ था।
  • 1995 को इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र को जार्डन के सुपुर्द किया गया था।
  • 1996 को श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 लोगों की मौत व 1400 लोग घायल हुए थे।
  • 1998 को 'मार्टिना हिंगिस' ने 'कोंचिता मार्टिनेज' को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती थी।
  • 1999 को अर्मिनिया की सुंदरी 'गोहर अरुथ्यूनियम' मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं थी।
  • 1999 को 'येवगेनी काफ़ेलनिकोव' (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीता था।
  • 2000 को हवाला केस के सभी आरोपी बरी किये गए थे।
  • 2002 को झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफ़ा दिया था।
  • 2004 को पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डाक्टर 'अब्दुल कादिर ख़ान' प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पद से बर्खास्त किये गए थे।
  • 2005 को जनरल 'जोगिंदर सिंह' नए सेना प्रमुख बनाये गए थे।
  • 2005 को बंग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती थी।
  • 2007 को भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी थी।
  • 2008 को उत्तर प्रदेश को पाँच वर्ष के भीतर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री 'मायावती' ने 6168 करोड़ रुपये की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था।
  • 2008 को केन्द्र सरकार ने 'भारतीय स्टेट बैंक' के राइट इश्यू के ज़रिये लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये जुटाने की मंज़ूरी दी थी।
  • 2008 को भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद 'हेनरी ने हाइड' का निधन हुआ था।
  • 2008 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय 'बेनजीर भुट्टो' की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया था।
  • 2010 को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी थी।
  • 2013 को दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में  में हुए एक ट्रेन हादसें में लगभग 2500 लोग घायल हुए थे।

धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...