फिश करी (fish curry):
- मछली - 500 ग्राम
- प्याज - 2 (बारीक कटे हुए)
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई।
- अदरक लहसून का पेस्ट - 3 चम्मच
- टमाटर का पेस्ट - 1/2 कप
- पानी - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 1/2 कप
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा
- चम्मच लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- दही - 1 कप
- कश्मीरी लाल मिर्च - 1 चम्मच
- तेज पत्ता - 2
- दालचीनी - 1 टुकड़ा
फिश करी बनाने की विधि:
- मछली के टुकड़ों को धोकर साफ कर लें।
- मछली के टुकड़ों पर थोड़ा-हल्दी और नमक डालकर मिला लें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें।
- तेल गर्म हो जाए तो इसमें मछली के टुकड़ों को डालकर फ्राई कर लें।
- टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल लें।
- तेल में जीरा डालकर तड़काएं।
- अब तेल में तेजपत्ता ओर दालचीनी डाल दे।
- अब प्याज ओर हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह पकाएं।
- जब यह अच्छी तरह पक जाए और प्याज सुनहरे हो जाये तब
- तेल में लहसुन, अदरक और टमाटर का पेस्ट डालकर मिलाये।
- अब इसमें हल्दी, दही, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च और गरम मसाला डाले।
- अब इसमें पानी डालें।
- तेल छोड़ने तक पकाते रहे।
- तरी में उबाल आने दें।
- उबाल आने के बाद तरी में मछली के तले हुए टुकड़े डालकर 10 - 15 मिनट तक पकाएं।
- अब गैस बंद कर ले।
लो जी, तैयार हो गई आपकी स्वादिष्ट ओर लजीज फिश करी। इसको आप रोटी या चावल के साथ खा सकते है।
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.