जीवन के उद्देश्य Purpose of life -
जीवन यानि जिसे सफलता के तराजू से मापा जाता है, जो व्यक्ति अपने जीवन में जितना अधिक सफल होता है, उसे ही अच्छा माना जाता है इसलिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए सफलता का होना बहुत जरुरी है। इंसान को अपने जीवन में कई तरह के दुःख सुख कई ऐसे पल जो की हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होते है। सुख और दुःख इसलिए महत्वपूर्ण है कि इंसान दोनो परिस्थितियों में कुछ ना कुछ अच्छा सीखता है। इंसान के जीवन के दो रास्ते है सफलता और असफलता , हार ओर जीत ओर यह दोनों इंसान की प्रवृत्ति ओर सोच पर निर्भर करता है। क्योंकि आप एक बात मान लो आप जैसा सोचोगे वैसा ही आप बनोगे।
इंसान के जीवन में कई तरह के दुःख-सुख कई ऐसे पल होते है, जो की हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन क्या आप जानते है की जीवन क्या है? इस जीवन में हम क्यों आये है ? इस जीवन में हमारे आने का उद्देश्य क्या है ? इस पृथ्वी पर हर इंसान का जीवन अलग-2 होता है किसी को अधिक सुख मिलते है तो किसी को अधिक दुःख मिलते है । अपने जीवन का आनंद लेने के लिये आपको जो सबसे आवश्यक चीज चाहिए वह है खुश रहना बस यही मायने रखता है। कामयाब होने वाले इंसान हमेशा खुश रहते हैं और जो खुश रहते हैं वही कामयाब होते हैं। जिंदगी बहुत ही खुबसूरत है। यह जीवन कठिन है यह और भी कठिन हो जाता है यदि आप बेवकूफ हों। यहाँ सभी लोग मरते हैं लेकिन वास्तव में सभी लोग जीते नहीं हैं। जो लोग दूसरों का भला सोचते हैं केवल उन्हीं का जीवन सफल है, अपने लिए तो जानवर भी जीते हैं। जहाँ प्रेम है, जीवन वही है।दुःख में इंसान ईश्वर को याद करता है लेकिन सुख में इंसान ईश्वर को भूल जाता है। अगर सुख में भी इंसान ईश्वर के करीब रहे तो दुःख ही क्यों हो। हमने जितना सोचा था यह ज़िन्दगी उससे कहीं छोटी है। प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करने वाले लोग जीवन भर गिरते रहते हैं। जब चीजें बदलती है और तब दोस्त चले जाते हैं ओर यह ज़िन्दगी किसी के लिए नहीं रूकती।जीवन का सबसे बड़ा उपयोग यह है की इसे किसी ऐसे चीज में लगाये जो इसके बाद भी रहे। जीवन आनंद लेने के लिए है, सहने के लिए नहीं। जिंदगी को केवल पीछे ही समझा जा सकता है परन्तु इसे आगे की तरफ देखकर जीना चाहिए। मृत्यु जीवन का अंत करती है, रिश्ते का नहीं। मनुष्य को चाहिए कि दुराचारी, कुदृष्टि वाले, बुरे स्थान में रहने वाले और दुर्जन मनुष्य के साथ मित्रता न करें, क्योंकि इनके साथ मित्रता करने वाला मनुष्य शीघ्र ही नष्ट हो जाता है। जीवन का उद्देश्य यह है कि उद्देश्य भरा जीवन हो। जिंदगी की लम्बाई नहीं बल्कि गहराई मायने रखती है। काश ! आप अपनी ज़िन्दगी के सारे दिन जी पाते। आप केवल एक ही बार जीते हैं, लेकिन अगर सही से जियें तो एक ही बार काफी है। जो बीत गया वह कभी वापस नहीं आएगा, यही वो चीज है जो ज़िन्दगी को इतना रोचक बनाती है। हम जब तक यह जान पाते हैं कि ज़िन्दगी क्या है तब तक यह आधी खत्म हो चुकी होती है। सब कुछ जान लिया गया है बजाय इसके कि ज़िन्दगी जियें कैसे? तीन शब्दों में, मैंने ज़िन्दगी में जो कुछ भी सीखा है उसका सार दे सकता हूँ – ज़िन्दगी चलती जाएगी या चलती का नाम जिंदगी।
अँधेरा चाहे कितना भी घना हो लेकिन एक छोटा सा दीपक अँधेरे को चीरकर प्रकाश फैला देता है वैसे ही जीवन में चाहे कितना भी अँधेरा हो जाये विवेक रूपी प्रकाश अन्धकार को मिटा देता है
जो भी व्यक्ति जीवन को बहुत अधिक गंभीरता से लेता हैं, उसे एक तुच्छ जीवन जीने के लिए तैयार रहना चाहिए| सुख-दुःख को समान रूप से स्वीकार करने वाला व्यक्ति ही सही मायनों में जीवन का आनंद ले पाता है।
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.