जन्म(20 जनवरी):
1915 को 'ग़ुलाम इशाक़ ख़ान' पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का जन्म हुआ।
1920 को इतालवी फ़िल्म निर्देशक 'फ़ेडरिको फ़ेलिनी' का जन्म हुआ था।
1926 को 'कुर्रतुलएन हैदर' भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार का जन्म हुआ था।
1940 को 'कृष्णम राजू' भारतीय अभिनेता और राजनेता का जन्म हुआ था।
1945 को सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टर माइंड माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार 'अजीत डोभाल' का जन्म हुआ था।
1947 को 'स्वयं प्रकाश' हिंदी साहित्यकार का जन्म हुआ था।
1948 को 'रतन थियम' प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक का जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि(20 जनवरी):
1779 को आज ही के दिन अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक 'डेविड गैरिक' का निधन हुआ था।
1993 को आज ही के दिन परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक 'लांस नायक करम सिंह' का निधन का निधन हुआ था।
1988 को आज ही के दिन भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी 'ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान' का निधन हुआ था।
1955 को आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक 'हरविलास शारदा' का निधन हुआ था।
1959 को आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी 'तेज बहादुर सप्रू' का निधन हुआ था।
2005 को आज ही के दिन सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड अभिनेत्री 'परवीन बाबी' का निधन हुआ था।
2010 को आज ही के दिन अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) ‘एरिक सेगल’ का निधन हुआ था।
1951 को आज ही के दिन अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय 'ठक्कर बाप्पा' का निधन हुआ था।
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(20 जनवरी):
1265 को इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई थी
1503 को स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ था।
1817 को 'कलकत्ता हिन्दू कॉलेज' की स्थापना हुई थी।
1839 को चिली ने पेरु, बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया था।
1840 को डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी हुई थी।
1860 को डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल की थी।
1887 को अमेरिकी सीनेट ने 'पर्ल हार्बर' को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी थी।
1892 को पहली बार 'बास्केट बॉल' खेला गया था।
1920 को अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई थी।
1925 को सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ था।
1942 को जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया था।
1949 को अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा थी।
1950 को दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ था।
1952 को ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया था।
1957 को वामपंथी नेता 'गोलुल्का' ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता था।
1957 को भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की थी।
1957 को भारत की पहली 'परमाणु भट्टी अप्सरा' का उद्घाटन हुआ था।
1958 को 'नाटो' के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी थी।
1961 को 'जॉन एफ केनेडी' ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
1964 को अमेरिका में 'मीट द बीटलेस' जारी हुआ था।
1968 को इराक के राष्ट्रपति 'आरिफ़' अपने पद से हटा दिये गए थे।
1971 को अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय 'केंद्रशासित प्रदेश' के रूप में हुआ था।
1972 को अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना था।
1977 को 'जिम्मी कार्टर' सं.रा.अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे।
1980 को अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया था।
1982 को मध्य अमेरिकी देश 'होंडुरस' में संविधान प्रभावकारी हुआ था।
1989 को 'जॉर्ज बुश' ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1993 को 'बिल क्लिंटन' द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।
2001 को 'ग्लोरिया आरोया फिलीपींस' की राष्ट्रपति बनीं थी।
2001 को 'जार्ज बुश जूनियर' संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे।
2006 को नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया था
2007 को अफ़ग़ानिस्तान में 'सीमान्त गांधी' के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया था।
2008 को पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक 'निसार ख़ान' की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की गई थी।
2008 को बॉलीवुड अभिनेता 'देवानंद' को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़' प्रदान किया गया।
2009 को 'बराक ओबामा' ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था।
2010 को एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा 'जापान एयरलांइस' ने खुद को दीवालिया घोषित किया था।
2010 को भारत में 'मोबाइल पोर्टेबिलिटी' सेवाओं की शुरुआत हुई थी।
2010 को गुरुदत्त की फ़िल्मों 'चौदहवीं का चाँद', 'काग़ज़ के फूल' और 'साहब बीवी और ग़ुलाम' आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया था।
2018 को भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता था।
2020 को बॉलीवुड अभिनेत्री 'दीपिका पादुकोण' को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से ‘क्रिस्टल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
2020 को 'जे. पी. नड्डा(J.p. madda)' भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए अध्यक्ष चुने गये। वे भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।
2020 को आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया था। इस बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.