गुरुवार, 14 जनवरी 2021

मकर संक्रांति 14 जनवरी 2021

दोस्तों सुप्रभात नमस्कार, आशा करता हु आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो। आज 14 जनवरी 2021 को मकर संक्रांति का पर्व है इसका हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते है तो मकर संक्रांति कहलाती है। सूर्य देव के मकर राशि में आने के साथ ही मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई व गृह प्रवेश आदि होने लगते हैं। 

मकर संक्रांति को भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। मकर संक्रांति के आगमन के साथ ही एक माह का खरमास समाप्त हो जाता है। आज आपको मकर संक्रांति महत्व के बारे में बताने जा रहा हु।

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व आज 14 जनवरी ​दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य सुबह मकर राशि में 08:30 बजे प्रवेश करेंगे। यह मकर संक्रांति का पल होगा। इस दिन मकर संक्रांति का पुण्य समय कुल 09 घण्टे 16 मिनट तक का होगा।


14 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्य समय सुबह 08 बजकर 30 मिनट से शाम को 05 बजकर 46 मिनट तक का होगा। वहीं मकर संक्रान्ति का महा पुण्य समय 01 घंटा 45 मिनट तक का होगा, जो सुबह 08 बजकर 30 मिनट से दिन में 10 बजकर 15 मिनट तक का होगा।


मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान- पुण्य और सूर्य की आराधना का बहुत महत्व है। आज के दिन सूर्य को लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, मसूर दाल, तांबा, स्वर्ण, सुपारी, लाल फूल, नारियल, दक्षिणा आदि अर्पित किया जाता है। मकर संक्रांति के पुण्य समय में दान करने से अक्षय फल एवं पुण्य की प्राप्ति होती है। 


शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति से सूर्य देव का रथ उत्तर दिशा की ओर मुड़ जाता है। ऐसा होने पर सूर्य देव का मुख पृथ्वी की ओर होता है और वे पृथ्वी के निकट आने लगते हैं। जैसे-जैसे वे पृथ्वी की ओर बढ़ते हैं, वैसे-वैसे सर्दी कम होने लगती है और गर्मी बढ़ने लगती है। फसल पकने लगते हैं।


आशा करता हु आप सभी को यह जानकारी अच्छी लगी होगी। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

English translate:


Good morning friends, hope you have a great day today.  Today is the festival of Makar Sankranti on 14 January 2021, it has great importance in Hinduism.  When Sun God enters Capricorn, it is called Makar Sankranti.  With the arrival of Sun God in Capricorn, manglic functions like marriage, shaving, engagement and home entrance etc. are started.

Lord Surya is Uttarayan from Dakshinayan on Makar Sankranti.  With the arrival of Makar Sankranti, one month of Kharmas ends.  Today I am going to tell you about the importance of Makar Sankranti.

According to the Panchang, this year, the festival of Makar Sankranti will be celebrated on Thursday, January 14.  On this day, the Sun will enter Capricorn in the morning at 08:30.  This will be the moment of Makar Sankranti.  On this day, the auspicious time of Makar Sankranti will be for a total of 09 hours 16 minutes.

On January 14, the auspicious time of Makar Sankranti will be from 08:30 in the morning to 30 in the evening from 05 to 46 in the evening.  On the other hand, the great merit time of Makar Sankranti will be from 01 hour to 45 minutes, which will be from 08:30 to 30 minutes in the morning from 10 to 15 minutes.

Bathing on the day of Makar Sankranti, charity and worship of the sun have great importance.  On this day, the Sun is offered red clothes, wheat, jaggery, lentils, copper, gold, betel nut, red flowers, coconut, Dakshina etc.  Donating at the auspicious time of Makar Sankranti brings auspicious results and virtue.

According to the scriptures, from Makar Sankranti, the chariot of Sun God turns towards north.  When this happens, the sun god faces towards the earth and they start approaching the earth.  As they move towards the earth, the winter begins to decrease and the heat begins to increase.  The crops begin to ripen.

Hope you all like this information.  

Best wishes to Makar Sankranti.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...