जन्म(24 जनवरी):
1945 को 'सुभाष घई' हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता व निर्देशक हैं का जन्म हुआ था।
1924 को 'कर्पूरी ठाकुर' स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ था।
1914 को 'शाह नवाज़ ख़ान' आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी का जन्म हुआ था।
1877 को 'पुलिन बिहारी दास' महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी का जन्म हुआ था।
1826 को 'ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर' प्रथम भारतीय बैरिस्टर का जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि(24 जनवरी):
2011 को 'भीमसेन जोशी' भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक का निधन।
1966 को प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक 'होमी जहांगीर भाभा' का निधन हुआ।
1958 को 'चन्द्रबली पाण्डेय' प्रसिद्ध साहित्यकार का निधन।
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(24 जनवरी):
1556 को चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।
1839 को 'चार्ल्स डार्विन' रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
1857 को कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
1924 को रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1936 को 'अलबर्ट सैरुएट' फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939 को चिली में आये भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए।
1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1950 को 'जन गण मन' को 'राष्ट्रगान' के रूप में स्वीकार किया गया था।
1951 को प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं थी।
1952 को मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म' महोत्सव आयोजित किया गया था।
1965 को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री 'सर विंस्टन चर्चिल' का निधन हुआ था।
1966 को एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये थे।
1973 को अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया था।
1979 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
1989 को पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये थे।
1991 को लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की गई थी।
1993 को सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।
1993 को सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया था।
1996 को सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला 'हिलेरी क्लिंटन' को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया था।
2000 को चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी।
2001 को 'जैव सुरक्षा संधि' पर भारत ने हस्ताक्षर किए।
2002 को भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया गया।
2002 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे, भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की, एनरान के अध्यक्ष केनेथ ली ने इस्तीफ़ा दिया था।
2003 को भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।
2003 को उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत।
2005 को गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे थे।
2005 को आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी थी।
2007 को रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ था।
2008 को अफ़ग़ानिस्तान की एक अदालत ने एक पत्रकार को इस्लाम का अपमान करने के मामले में सज़ा-ए-मौत की सज़ा सुनाई। पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।
2008 को उत्तर प्रदेश में 'सैनिटेशन पॉलिसी' के लिए 'टास्क फोर्स' गठित हुई।
2008 को पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।
2010 को 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। श्रीबाला को तमिल फ़िल्म 'नान कादाउद' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए चुना गया। फरहान अख्तर की फ़िल्म 'रॉक ऑन' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
2011 को मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव(24 जनवरी):
24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के नाम से जाना जाता है।
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.