बुधवार, 13 जनवरी 2021

जीवन (life)

जीवन क्या है, यह इंसान के लिए हमेशा रहस्य ही है। किसी भी इंसान को पता नही की आने वाले पल, मिनट, धंटे, दिनों या वर्षो में उसके साथ क्या घटना होगी ओर वो अच्छी होगी या बुरी होगी। कुछ लोग ज्यादा पैसा नही होने पर भी अच्छी सोच व सकारात्मक विचारों के साथ अपना जीवनयापन बिना किसी दुःख के करते है। कुछ लोग जिनके पास सब कुछ होने पर भी बुरी सोच व नकारात्मक विचारों के साथ अपना जीवनयापन दुःखी रहकर ही करते है दुसरो को लगता है कि इसके पास सबकुछ है यह कितना खुश होगा लेकिन वह इंसान हमेशा भीतर से दुःखी होता है। ईश्वर ने जीवन दिया है, हमे जीना ही है तो चाहे हमारे पास कुछ भी ना हो लेकिन हमेशा अच्छी सोच और सकारात्मक विचारों के साथ ही जीवनयापन करे। कोई भी समस्या आने पर दुःखी होने से उसका समाधान नही निकलता है बल्कि उस समस्या का समाधान खोजे। अगर समाधान मिल जाये तो बहुत अच्छा है और नही मिले तो उस समस्या को ईश्वर और प्रकृति पर छोड़ दे समय के साथ उसका समाधान स्वतः ही हो जाएगा। जीवन मे कई ऐसे लोग देखे जिनके पास जीवन मे सब कुछ है पर दुःखी है और ऐसे भी लोग देखे जिनके पास कुछ भी नही है पर वो खुश है। जीवन को जीना ही है तो हमारे ऊपर होता है कि हम अपना जीवनयापन कैसे करे दुःखी होकर या सुखी होकर। इसलिए मित्रों हमेशा अपने दिमाग मे अच्छी सोच और सकारात्मक विचार रखे। इसलिए कल क्या होगा वो नही सोचे आज से नई ऊर्जा, जोश, उमंग व सकारात्मक विचारो के साथ अपना जीवनयापन करे और बहुत खुश रहे। धन्यवाद।












English translate:

What is life, it is always a mystery to humans. No human knows what will happen to him in the coming moments, minutes, hours, days or years and it will be good or bad.  Some people live their life with good thinking and positive thoughts, without any sorrow, without much money. Some people, who despite having everything, do their livelihood with bad thoughts and negative thoughts only by being unhappy, others feel that it has everything, how happy it will be, but that person is always sad from within. God has given life, we have to live even if we have nothing but always live with good thinking and positive thoughts. Grieving in case of any problem does not lead to a solution, but rather find a solution to that problem. If a solution is found then it is very good and if it is not found, then leave that problem to God and nature and with time it will be solved automatically. See many people in life who have everything in life but are sad and also see people who have nothing but are happy. Life has to be lived, then it is up to us how to live our life through grief or happiness. So friends always keep good thinking and positive thoughts in your mind. Therefore, do not think about what will happen tomorrow, from today on, live your life with new energy, enthusiasm, enthusiasm and positive thoughts and be very happy.  Thank you.













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...