रविवार, 17 जनवरी 2021

जीवन क्या है? सकारात्मक और नकारात्मक सोच के प्रभाव what is life? Effects of positive and negative thinking

जीवन क्या है? (सकारात्मक और नकारात्मक सोच के प्रभाव)


जिंदगी एक रंगमंच है और हम लोग इस रंगमंच के कलाकार है। सभी लोग जीवन को अपने- अपने नजरिये से देखते है ओर अपने तरीके से जीवन जीते है। कोई कहता है जीवन एक खेल है, कोई कहता है जीवन ईश्वर का दिया हुआ उपहार है, कोई कहता है जीवन एक यात्रा है, कोई कहता है जीवन एक दौड़ है। लेकिन जीवन क्या है आज तक किसी को पता नही चला। इंसान जीवनभर दौड़ता रहता है और एक दिन वो ज़िन्दगी से हार जाता है। जीवन और मरण दो सच है जिसे कोई नही झुठला सकता। इस दुनिया में जो आया है उसको एक दिन जाना ही है। जीवन को जीने के 2 तरीके है एक सकारात्मक सोच (positive thinking) ओर दूसरा नकारात्मक सोच (negative thinking) इंसान के ऊपर निर्भर करता है कि किस सोच के साथ जिये। अगर सकारात्मक सोच (positive thinking) के साथ जियेंगे तो हमेशा खुश रहेंगे और नकारात्मक सोच ( negative thinking) के साथ जियेंगे तो हमेशा दुःखी ही रहेंगे।

जीवन में जो आपके साथ होता है वह जीवन में 10% है,और बाकि 90% इस पर निर्भर करता है कि आपकी इस पर क्या प्रतिक्रिया है।

(Life is ten percent what happens to you and ninety percent how you respond to it. -Charles Swindoll)

यानी कि आपके साथ जीवन मे अच्छा बुरा जो भी होता है वो तो केवल मात्र 10%है बाकी उसमे 90% हम जोड़ते है। हमारे साथ थोड़ा भी अच्छा काम हो जाता है तो हम खुश हो जाते है और फिर सकारात्मक सोच के साथ उस अच्छे काम को ओर आगे बढ़ाते है और बुरा हो जाता है तो उसी tenson में हम नकारात्मक सोच के साथ अपना ओर बुरा करते है। अच्छा हो या बुरा सोच हमेशा सकारात्मक(positive) रखे तो हमेशा अच्छा ही होगा।

सफलता अंत नहीं होती, असफलता घातक नहीं होती; आगे बढ़ते रहने की हिम्मत ही मायने रखती है।

(Success is not final, failure is not fatal: it is the courage to continue that counts-Winston Churchill)

अपने साथ कुछ गलत होने से हम अपने दिमाग मे इतनी नकारात्मक सोच भर देते है कि हमको लगता है हम बहुत दुखी ओर बदकिस्मत है लेकिन जीवन इतना भी गंभीर नही है जितना हम अपनी सोच से उसे बना देते है। हिंदी फिल्म का एक गाना है जिसका अंतरा मुझे याद है- 

दुनिया मे कितना गम है, मेरा गम कितना कम है।

लोगो का गम देखा तो, मैं अपना गम भूल गया।।

यह मत समझो आप बहुत दुःखी हो बल्कि यह देखो की आपसे भी दुःखी इंसान इस दुनिया मे बहुत है। लेकिन अपनी सकारात्मक सोच के कारण वो सुखी है और सोचते है कि आगे जो होगा वो अच्छा ही होगा।

मैं जीवन में कई बार हारा हूँ और बार-बार हारा हूँ। और इसी की वजह से मैं सफल हुआ।

(I’ve failed over and over and over again in my life. And that is why I succeed.-Michael Jordan)


जीवन असल में कभी न खत्म होने वाली समस्याओं का सिलसिला है।एक समस्या का समाधान केवल अगली समस्या की शुरुआत है ओर बिना समस्याओं के जीवन की आशा मत करो। ऐसी कोई चीज़ नहीं है। इसके बजाय ऐसे जीवन की आशा करो जिसमें अच्छी समस्याएँ हों।

(Life is essentially an endless series of problems. The solution to one problem is merely the creation of the next one. Don’t hope for a life without problems.
There’s no such thing. Instead, hope for a life full of good problems- Mark Manson)

जीवन एक साइकिल चलाने जैसा है जिसमे बैलेंस बनाये रखने के लिए आपका चलते रहना बहुत जरूरी है। कितना लंबा नही परन्तु कितने अच्छे तरीके से आप अच्छी सोच के साथ जीवन बिताए यह जरूरी है। ज्यादातर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी महानतम विफलता को पार करके पायी है। अगर उनमे भी विफलता आने पर उनकी सोच नकारात्मक हो जाती तो वो लोग कभी महान नही बनते। जीवन कितना भी मुश्किल लगे लेकिन ऐसी कोई न कोई चीज़ या कला आपके अंदर अवश्य होती है जो आप कर सकते हैं और उसमें सफल हो सकते हैं। उस कला उस चीज को अपने अंदर से ढूंढ़िए ओर करिये। आप जरूर सफल होंगे। हम किसी कार्य को शुरू करते है और जब तक वो हो नही जाता तब तक वो कार्य असंभव ही लगता है लेकिन कार्य पूर्ण होंने के बाद लगता है यह तो बहुत आसान था। अगर आप कहते हो मैं कर सकता हूँ या नहीं कर सकता हूँ, दोनों ही स्थिति में आप सही बोल रहे हो क्यों कि ऐसी स्तिथि में आपकी सोच कैसी होती है उस पर निर्भर करता है अगर सोच सकारात्मक है तो आपको लगता है कि मैं कर सकता हु ओर सोच नकारात्मक है तो आपको है कि मैं नही कर सकता हु आपकी सोच के हिसाब से आप सही हो। सुखी जीवन के लिए बहुत थोड़े की आवश्यकता होती है, सब कुछ आपके भीतर ही है, आपके सोचने के तरीके में। जीवन बहुत आसान है। आप कुछ चीज़े करते हैं. ज्यादातर विफल हो जाती हैं। कुछ काम कर जाती हैं। जो काम कर जाती हैं, उन्हें आप ज्यादा करने लगते हैं। समस्या के बीच में अवसर छुपे होते हैं क्यों कोई समस्या आने पर उसको हल करने के रास्ते ढूंढते हो और सकता है उन रास्तो में आपके लिए अवसर छिपा हो।

निराशा और असफलता निश्चित रूप से सफलता की दो सीढ़ियां हैं। (Discouragement and failure are two of the surest stepping stones to success.-Dale Carnegie) 

हर सफलता की कहाँनी में आप पायेंगे की कोई था जिसने एक साहसिक निर्णय लिया। विश्वास करो कि जीवन शानदार है और आपका विश्वास इसे हकीकत बना देगा। अगर आप एक सुखी जीवन जीना चाहते हैं, तो जीवन को लोगों और चीजों से जोड़ने के बजाय किसी लक्ष्य से जोड़ दो। हम वही बनते हैं, जैसा हम बनने का चुनाव करते हैं। अंत में, यह महत्व नहीं रखता कि आपके जीवन में कितने साल थे। इस सालों में कितना जीवन आपने जिया यह महत्वपूर्ण है।

जीवन को बहुत गंभीरता से न लो, आप यहाँ से कभी जिन्दा बाहर नहीं जाओगे.

(Do not take life too seriously. You will never get out of it alive.-Elbert Hubbard)

तुम्हारा समय सीमित है, इसलिए इसे दूसरे के कहे अनुसार जी कर बर्बाद मत करो। दूसरों के विचारों का शोर तुम्हारे अंदर की आवाज को दबाने न पाये और सबसे जरुरी है कि तुममें हिम्मत हो अपने दिल और अंतरात्मा की सुनकर आगे बढ़ने की हिम्मत करो ओर सफलता को प्राप्त करो।


धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...