जन्मदिन(18 जनवरी)
1) 18 जनवरी 1842 को महाराष्ट्र के महान विद्वानसमाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ था।
2) 18 जनवरी 1927 को वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ था।
3) 18 जनवरी 1942 को मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ था।
4) 18 जनवरी 1972 को क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म हुआ था।
5) 18 जनवरी 1978 को सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि(18 जनवरी)
1) 18 जनवरी 1947 को प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल(k.l. sehgal) का निधन हुआ था।
2) 18 जनवरी 1955 को उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक सदात हसन मंटो का निधन हुआ था।
3) 18 जनवरी 1963 उड़ीसा के सार्वजनिक कार्यकर्ता और समाजसेवी लक्ष्मी नारायण साहू का निधन हुआ था।
4) 18 जनवरी 1996 अभिनेता और राजनीतिज्ञ एनटी रामाराव का निधन हुआ था।
5) 18 जनवरी 2003 को हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन हुआ था।
घटनाएं(18 जनवरी)
1) 18 जनवरी 1670 को हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया
2) 18 जनवरी 1701 को ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
3) 18 जनवरी 1778 को जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच- आइलैंड' रखा।
4) 18 जनवरी 1782 को अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
5) 18 जनवरी 1862 को अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
6) 18 जनवरी 1866 को 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई
7) 18 जनवरी 1896 को 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।
8) 18 जनवरी 1919 को 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
9) 18 जनवरी 1930 को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
10) 18 जनवरी 1945 को सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
11) 18 जनवरी 1951 को नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
12) 18 जनवरी 1952 को मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
13) 18 जनवरी 1954 को फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
14) 18 जनवरी 1959 को महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।
15) 18 जनवरी 1960 को अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
16) 18 जनवरी 1962 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
17) 18 जनवरी 1963 को फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
18) 18 जनवरी 1968 को तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
19) 18 जनवरी 1968 को अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
20) 18 जनवरी 1973 को अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।
21) 18 जनवरी 1974 को इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
22) 18 जनवरी 1976 को फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
23) 18 जनवरी 1986 को दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
24) 18 जनवरी 1987 को लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
25) 18 जनवरी 1989 को चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
26) 18 जनवरी 1997 को नफीसा जोसेफ़ 'मिस इंडिया' बनीं
27) 18 जनवरी 2001 को लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
28) 18 जनवरी 2002 को पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
29) 18 जनवरी 2002 को संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
30) 18 जनवरी 2003 को लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
31) 18 जनवरी 2004 को भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
32) 18 जनवरी 2005 को तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
33) 18 जनवरी 2006 को संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
34) 18 जनवरी 2008 को पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया। दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
35) 18 जनवरी 2008 को मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
36) 18 जनवरी 2009 को सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
37) 18 जनवरी 2009 को को 'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
38) 18 जनवरी 2020 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया।
धन्यवाद।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.