शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

29 जनवरी का इतिहास History of 29 January

जन्म(29 जनवरी):


1896 को 'स्वामी प्रणबानंद महाराज' भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक का जन्म हुआ था।

1904 को 'जोगेन्द्र नाथ मंडल' पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री का जन्म हुआ था।

1947 को भारत के मशहूर लेखक 'अशोक गुप्ता' का जन्म हुआ था।

1949 को निर्देशक 'टॉमी रमोन' का जन्म हुआ था।

1954 को अभिनेत्री 'ओपरा विन्फ्रे' का जन्म हुआ था।

1967 को भारतीय अभिनेता 'बॉबी देओल' का जन्म हुआ था।

1970 को 'राज्यवर्धन सिंह राठौड़' भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता का जन्म हुआ था।


पुण्यतिथि(29 जनवरी) :


1597 को उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा 'महाराणा प्रताप' का निधन हुआ था।

1983 को स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता 'पीलू मोदी' का निधन हुआ था।

2002 को ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल 'सरला ग्रेवाल' का निधन हुआ था।

2008 को मलयालम फिल्म अभिनेता 'भारत गोपी' का निधन हुआ था।

2010 को खिलाड़ी 'टॉम ब्रशशियर' का निधन हुआ था।


महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(29 जनवरी):


1528 को मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक 'बाबर' ने मेवाड़ के राजा 'राणा साँगा' को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया था।

1676 को 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने थे।

1780 को भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से कोलकत्ता में प्रकाशित हुआ था। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।

1889 को आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली थी।

1916 को 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया था।

1919 को चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को हराया था।

1939 को रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई थी।

1947 को अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी थी।

1949 को ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी थी।

1953 को संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई थी।

1963 को फ़्रांस को वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका था।

1973 को अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की थी।

1976 को सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ था।

1978 को वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला पहला देशस्वीडन बना था।

1979 को भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया था।

1986 को अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई थी।

1989 को सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया था।

1990 को पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया था।

1992 को भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना था।

1993 को किक्रेटर 'विनोद कांबली' ने टेस्ट में पदार्पण किया था।

1994 को भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया था।

1996 को फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

2002 को अमेरिका के राष्ट्रपति 'जॉर्ज डब्ल्यू बुश' ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईराक़, उत्तरी कोरिया और ईरान को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया। इसके अलावा कई बार बुश ने अपने कार्यकाल के दौरान इसका इस्तेमाल किया था।

2003 को इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री 'एरियल शेरोन' की लिकुड पार्टी से विजयी प्राप्त की थी।

2003 को हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई थी।

2005 को नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 'वेंकैया नायडू' के हेलिकॉप्टर को 'गया' में उड़ा दिया था पर 'वेंकैया नायडू' सकुशल बच गये थे।

2005 को 'सेरेना विलियम्स' ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता था।

2006 को भारत के तेंज इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने थे।

2007 को अभिनेत्री 'शिल्पा शेट्टी' ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं थी।

2008 को लोकसभा अध्यक्ष 'सोमनाथ चटर्जी' ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी थी।

2008 को आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की थी।

2009 को फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे थे। 

2009 को 'कास्टेलिनो' यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने थे।

2010 को भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।


महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव(29 जनवरी):

बीटिंग द रिट्रीट



धन्यवाद।।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...