आवश्यक सामग्री व मसाले:
2 आलू कटे हुए
1/2 कप हरे मटर
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 अदरक का छोटा टुकड़ा
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1/2 छोटा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च कटी हुई
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
नमक स्वाद अनुसार
1 चम्मच सूखा धनिया पाउडर
7-8 कली लहसुन
1 तेज पत्ता
1 दालचीनी टुकड़ा
5-6 चम्मच तेल
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
आलू मटर सब्ज़ी रेसिपी (Aloo Matar Sabzi Recipe):
आलू मटर सब्ज़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार करके अलग से रख ले। ओर लहसून अदरक का पेस्ट बनाकर रखे।
1) तेल डालकर प्रेशर कुकर में गरम करें। इसमें जीरा डाल कर तड़कने दे उसके बाद तेज पत्ता व दालचीनी का टुकड़ा डाले।
2) इसके बाद इसमें प्याज डाले और प्याज के सुनहरा होने तक इसे पका लें। प्याज के सुनहरा होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
3) अब टमाटर की प्यूरी और हरी मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाये।
4) इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मिला ले।
5) इसके बाद इसमें आलू, मटर डाले और 1/2 कप पानी डाले।(अगर आप सुखी सब्जी खाने चाहते है तो 1/2 कप पानी डाले और ग्रेवी(gravy) वाली सब्जी खाने चाहते हो तो 1 गिलास पानी डालें।)
6) कुकर के ढक्कन को बंद करें और 3 से 4 सिटी आने तक पका ले। अब गैस बंद कर ले और पूरे प्रेशर को निकलने दे।
7) प्रेशर निकलने के बाद कुकर को खोले। ओर इसमे बारीक कटा हुआ धनिया डालकर मिला है। लो, जी बनकर तैयार हो गई आपकी आलू मटर की स्वादिष्ट सब्जी, खाइये ओर बताइये की आपको सब्जी कैसी लगी। इसको आप पूरी, रोटी और चावल किसी के भी साथ खा सकते है।
धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.