शनिवार, 16 जनवरी 2021

समाचार- कोरोना वेक्सीन,whatsapp व अन्य

आज के मुख्य समाचार 16 जनवरी 2021

आज 16 जनवरी 2021 को देश में चल रहा है दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण(corona veccin) अभियान। पीएम नरेंद्र मोदी ने की शुरुआत। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी हुए भावुक। भारत बायोटेक ने टीकाकरण से कोई दिक्कत होने पर मुआवजा देने का ऐलान किया। आज 3 लाख हेल्थवर्कर्स को लगेगा टीका। सबसे पहले एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब दो करोड़ कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण के लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए 



बर्ड फ्लू का वायरस 11 राज्यों में फैला। 

टीआरपी घोटाले में आरोपी रेटिंग एजेंसी बार्क के पूर्व सीईओ 'पार्थो दासगुप्ता' की तबीयत खराब, आईसीयू में एडमिट।

whatsapp यूजर्स के विरोध का हुआ असर। कंपनी ने नई प्राइवेसी पॉलिसी मई 2021तक के लिए टाली। पहले 8 फरवरी 2021 थी।

हार्दिक पांड्या के पिता का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। 

धन्यवाद।।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...