जन्म(4 फ़रवरी):
1881 को 'क्लिमेंट वोरोशिलोव' सोवियत संघ के राष्ट्रपति का जन्म हुआ था।
1891 को 'एम. ए. अय्यंगार' प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का जन्म हुआ था।
1922 को 'पंडित भीमसेन जोशी' भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक का जन्म हुआ था।
1938 को 'बिरजू महाराज' भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि का जन्म हुआ था।
1943 को 'पद्मा सुब्रह्मण्यम' भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना का जन्म हुआ था।
1957 को 'कृष्ण पाल गुर्जर' भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद का जन्म हुआ था।
1974 को 'उर्मिला मातोंडकर' प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री का जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि(4 फरवरी):
1934 को भारत के देशभक्त मधुसूदन दास का निधन हुआ था।
1960 भोपाल रियाासत के आखिरी नवाब 'हमीदुल्लाह खान' का निधन हुआ था।
1974 को प्रसिद्ध गणितज्ञ 'सत्येन्द्र नाथ बोस' का निधन हुआ था।
2001 को क्रिकेटर 'पंकज रॉय' का निधन हुआ था। (जन्म 1928)
2002 को प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता 'भगवान दादा' का निधन हुआ था।(जन्म 1913)
2017 को महिला लेखक 'बानो कुदसियाने' का निधन हुआ था।
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(4 फरवरी):
1620 को हंगरी के प्रिंस 'बेथलेन' और रोम के सम्राट 'फर्डीनेंड द्वितीय' के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
1628 को 'शाहजहाँ' को आगरा में मुग़ल बादशाह का ताज पहनाया गया था।
1713 टस्कारारा युद्धः कर्नल जेम मूर के तहत कैरोलिना मिलिशिया ने फोर्ट रीडिंग को टसकारोरा के खिलाफ अभियान जारी रखने के लिए छोड़ दिया।
1738 न्यायालय यहूदी जोसफ स्यू ओप्पेनहेमर को वुर्टेमबर्ग में निष्पादित किया गया।
1783 को इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में दुःखद 50,000 लोग मारे गये थे।
1787 शेश 'मैसाचुसेट्स के विद्रोह में विफल हुआ।
1789 जॉर्ज वाशिगटन अमेरिका के राष्ट्रपति और जॉन एडम्स उप-राष्ट्रपति चुने गए।
1849 विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय 20 छात्रों के साथ 1 कमरे में शुरू होता है।
1881 को लोकमान्य 'बाल गंगाधर तिलक' के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक लाया गया था।
1895 को अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ था।
1896 ब्रिज और स्ट्रक्चरल आयरन श्रमिक इंटरनेशनल एसोसिएशन पिट्सबर्ग में स्थापित किया गया।
1920 को लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू हुई थी।
1924 को महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया था।
1929 एक लाखवां A- फोर्ड मॉडल पूरा हुआ।
1932 को न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ हुआ था।
1948 को सिलोन (श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
1955 बगदाद संधि: इराक और तुर्की के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
1965 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
1968 को केन्या से एशियाई नागरिकों के पलायन का सिलसिला जारी रहा जिसमे भारत और पाकिस्तान के 96 लोग ब्रिटेन पहुंचे, जिनमें नौ छोटे बच्चे भी शामिल थे।
1973 को भारत के सबसे बड़े 'जवाहरलाल नेहरू मर्चेंट पोत' का उद्घाटन हुआ था जिसमे 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
1976 को ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।
1976 को संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह 'निरक्षरता' को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है था। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।
1978 को 'जूलियस जयवर्धने' ने श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
1990 को केरल का 'एर्नाकुलम' ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित हुआ था। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत यानी कि 100% दर्ज की गई थी।
1994 को सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये थे।
1996 को दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ पर भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
1997 को इस्राइल की सेना के दो हेलीकाप्टर उत्तरी इस्राइल में टकराए थे। इतिहास के इस भीषण हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोग मारे गए थे।
1998 को अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
2001 को तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने 'करमापा लामा' को शरणार्थी के रूप में दर्जा दे दिया है, वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत आए थे।
2003 को यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया था।।
2004 को फेसबुक(FACEBOOK) लांच हुआ था तथा बाद में यह दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना था जो अब तक जारी है।
2006 को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा था।
2007 को अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति 'अलगोर' को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला था।
2008 को उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की घोषणा की थी।
2008 को पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया था।
2009 को गाज़ियाबाद के 'भविष्य निधि घोटाले' में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी थी। इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया था।
2011 को दुनिया भर में इंटरनेट के काम करने का तरीक़ा बदल गया क्योंकि 4 फ़रवरी से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके थे। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई गई। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। इससे इंटरनेट की कार्यप्रणाली और मज़बूत गई।
2014 को 'माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन' के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के 'सत्या नडेला' को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।
महत्वपूर्ण उत्सव(4 फरवरी):
विश्व कैंसर दिवस।
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (साप्ताहिक)।
चौरी-चौरा दिवस(1921)
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.