जन्म(3 फ़रवरी):
- 1816 को 'राम सिंह' 'नामधारी संप्रदाय' के संस्थापक का जन्म हुआ था।
- 1909 को 'सुहासिनी गांगुली' भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था।
- 1931 को अभिनेता 'नासिर हुसैन' का जन्म जन्म हुआ।
- 1938 को 'वहीदा रहमान' प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री का जन्म हुआ था।
- 1952 को 'दीप्ति नवल' प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री का जन्म हुआ था।
- 1958 को 'रीमा लागू' हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री का जन्म हुआ था।
- 1964 को 'रघुराम राजन' भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर का जन्म हुआ था।
- 1983 को 'सिलंबरसन राजेन्द्र' भारतीय तमिल अभिनेता का जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि(3 फ़रवरी):
- 1951 को पाकिस्तान की मांग करने वाले पहले समर्थक 'चौधरी रहमत अली' का निधन हुआ था।
- 1969 को पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता 'सीएन अन्नादुरई' का निधन हुआ था।
- 1978 को महाकवि 'शंकर कुरुप' का निधन हुआ था।
- 1979 को हिन्दी के यशस्वी कहानीकार 'राधाकृष्ण' का निधन हुआ था।
- 2000 को दिग्गज तबलावादक उस्ताद 'कुरैशी अल्ला रक्खा खान' का निधन हुआ था।
- 2010 को ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक 'रेजिना' का निधन हुआ था।
- 2012 को निर्देशक 'राज कंवर' का निधन हुआ था।
- 2016 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता 'बलराम जाखड़' का निधन हुआ था।
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(3 फरवरी):
- 1503 को पुर्तग़ाली तथा उस्मानी (उस्मानी साम्राज्य 1299 - 1923 या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव का युद्ध भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई थी।
- 1760 को 'सदाशिव राव भाऊ' के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को हराया था।
- 1815 को विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया था।
- 1915 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 3 फरवरी, को स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया। स्वेज नहर उस समय ब्रिटेन के नियंत्रण में थी।
- 1916 को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत की गई थी।
- 1925 को भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू की गई थी।
- 1934 को पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाली कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
- 1942 को जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ था।
- 1943 को जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच 'स्टालिनग्राड' युद्ध खत्म हुआ था।
- 1945 को रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ था।
- 1954 को इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक लोगो की मौत हो गई थी।
- 1958 को बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ था।
- 1970 को भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई थी।
- 1972 को जापान के 'सप्पारो' में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया था।
- 1988 को पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल किया गया था।
- 1995 को अंतरिक्षयात्री 'आईलीन कॉलिन्स' अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली बनीं थी।
- 1999 को भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में 'डेमोक्रेटिक जनता दल' का पुनरुद्धार हुआ था।
- 1999 को विश्व आर्थिक मंच (W.E.F.) की 29वीं वाषिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन हुआ था।
- 2003 को भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया था।
- 2005 को भारतीय मूल के पहले सांसद 'दलीप सिंह सौंद' को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को मंजूरी मिली थी।
- 2006 को मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूब गया था।
- 2007 को चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
- 2007 को इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत हो गई थी।
- 2008 को कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले थे।
- 2008 को ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी को 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला था।
- 2009 को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया था।
- 2009 को फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी थी।
- 2009 को गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
- 2012 को सात भारतीय स्टूडेंट अमेरिकी 'इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च' की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। यह अमेरिका में हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।
- 2017 को चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव हुआ था।
- 2018 को भारत चौथी बार अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता बना था।
उत्सव(3 फरवरी):
3 फरवरी को 'वन अग्नि सुरक्षा दिवस' को साप्ताहिक उत्सव के रुप में मनाया जाता है।
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.