मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

आलू - गोभी सब्जी रेसिपी( देसी तरीका) Aaloo - Gobhi sabji

आलू - गोभी सब्जी रेसिपी( देसी तरीका):

2-3 लोगो के लिए


आवश्यक सामग्री व मसाले:

फूलगोभी - 250 gm या (1 छोटी फूल गोभी कटी हुई)

आलू - 1 (टुकड़ों में कटा हुआ) 

मटर - 1 छोटी कटोरी

प्याज - 1 (टुकड़ों में कटा हुआ) 

अदरक - लहसुन का पेस्ट - 3 चम्मच

हरी मिर्च - 2

टमाटर पेस्ट - 1 (टमाटर का पेस्ट)

हल्दी - 1 चम्मच

लाल लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

गरम मसाला - 1 चम्मच

तेल - 4 - 5 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

हरा धनिया - बारीक कटा हुआ


बनाने की विधि:

  • सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें।
  • तेल के गर्म होते ही फूलगोभी और आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करे।
  • हल्का फ्राई होते ही फूलगोभी और आलू को एक प्लेट में निकालकर रखे।
  • अब इसी पैन में थोड़ा और तेल डालकर गर्म करिए।
  • अब प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूने।
  • पेस्ट तेल छोड़ने लगे टमाटर पेस्ट डालकर भूनें।
  • अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक ड़ालकर मिलाएं।
  • मसालों के भुनते ही फ्राई आलू-गोभी और मटर डालकर चम्मच से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब सब्जी को ढक्कर 15 से 20 मिनट तक पकाएं।
  • पक जाने के बाद गरम मसाला डालें और 1 मिनट बाद गैस को बंद कर दें।
  • अब तैयार सब्जी के ऊपर हरा धनिया डाले।


लो जी, तैयार हो गई आपकी स्वादिष्ट और लजीज आलू गोभी की सब्जी।  

धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...