मंगलवार, 19 जनवरी 2021

19 जनवरी का इतिहास(19 january history)

19 जनवरी को इतिहास में हुई घटनाएं:


जन्म(19 जनवरी):

19 जनवरी 1736 को स्कॉटिश आविष्कारक 'जेम्स वाट' का जन्म।

19 जनवरी 1809 को लेखक 'एडगर एलन पो' का जन्म।

19 जनवरी 1855 को 'जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर' भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे का जन्म हुआ।

19 जनवरी 1898 को विष्णु सखाराम खांडेकर  मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकारका जन्म।

19 जनवरी 1919 को कैफ़ी आज़मी फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर का जन्म।

19 जनवरी 1920 को ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार - संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव थे का जन्म।

19 जनवरी 1935 को सौमित्र चटर्जी  बंगाली फ़िल्म अभिनेता का जन्म।


पुण्यतिथि(19 जनवरी):

19 जनवरी 2015 को रजनी कोठारी राजनीतिक विचारक एवं लेखक का निधन।

19 जनवरी 2012 को एंथनी गोंज़ाल्विस प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद का निधन।

19 जनवरी 2010 को के. एस. अशवाथ, कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता का निधन।

19 जनवरी 2000 को हेडी लामार एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही एक आविष्कारक भी थीं का निधन।

19 जनवरी 1995 को उपेंद्रनाथ अश्क हिन्दी साहित्यकार का निधन।

19 जनवरी 1990 आचार्य रजनीश भारतीय विचारक और धर्मगुरु का पुणे में निधन।

19 जनवरी 1905 को देवेन्द्र नाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक का निधन।

19 जनवरी 1597 को मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।


महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(19 जनवरी):

19 जनवरी 1649 को इंग्लैंड नरेश 'चार्ल्स प्रथम' के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ था।

19 जनवरी 1668 को किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।

19 जनवरी 1795 को फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।

19 जनवरी 1812 को बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में स्पेन ने कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।

19 जनवरी 1839 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।

19 जनवरी 1905 को बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली थी।

19 जनवरी 1910 को जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।

19 जनवरी 1918 को बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया था।

19 जनवरी 1920 को अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया था।

19 जनवरी 1921 को मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

19 जनवरी 1927 को ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया था।

19 जनवरी 1938 को जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने बार्सीलोना और वैलेसिया शहरों पर बमबारी की, जिससे 700 व्यक्ति मारे गए थे।

19 जनवरी 1941 को ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया था।

19 जनवरी 1942 को 'द्वितीय विश्वयुद्ध' के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।

19 जनवरी 1945 को सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया। इस बस्ती के लाखों यहूदी निवासियों को हिटलर के आदेश पर यातनागृहों में मौत के घाट उतार दिया गया था।

19 जनवरी 1949 को कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी थी।

19 जनवरी 1956 को सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।

19 जनवरी 1960 को अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।

19 जनवरी 1966 को इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।

19 जनवरी 1974 को चीन ने सोवियत संघ के एक राजनयिक सहित पाँच लोगों को जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया।

19 जनवरी 1977 को समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।

19 जनवरी 1981 को अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।

19 जनवरी 1986 को पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया।

19 जनवरी 1992 को इज़रायल के प्रधानमंत्री 'चितजाक मीर' की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।

19 जनवरी 1994 को परिवहन विमान पर हमले के बाद सरायेवो से लोगों को बाहर निकालने का काम राष्ट्रसंघ अधिकारियों ने स्थगित कर दिया।

19 जनवरी 1995 को चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।

19 जनवरी 2001 को थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत, तालिबान पर सुयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी।

19 जनवरी 2002 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।

19 जनवरी 2003 को मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।

19 जनवरी 2003 को भारतीय राजनयिक 'सुधीर व्यास' को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।

19 जनवरी 2004 को हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।

19 जनवरी 2005 को सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के 'आस्ट्रेलिया ओपन' के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

19 जनवरी 2007 को जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।

19 जनवरी 2008 को सार्वजनिक क्षेत्र की 'पेट्रोलियम कंपनी' 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन' ने 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' के साथ समझौता किया।

19 जनवरी 2009 को झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 'राष्ट्रपति शासन' लगाने का निर्णय किया।

19 जनवरी 2009 को 'सूर्यशेखर गांगुली' ने 'पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब' जीता।

19 जनवरी 2010 को पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें पश्चिम बंगाल 30 प्रतिशत, उड़ीसा 20 प्रतिशत व बिहार 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।

19 जनवरी 2013 को स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।

19 जनवरी 2020 को विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

19 जनवरी 2020 को भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से दागी गई इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है

19 जनवरी 2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु एक गारंटी कार्ड जारी किया, जिसे 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' नाम दिया गया। इस गारंटी कार्ड में दिल्ली के लोगों से 10 सूचीबद्ध वायदे किये गए।

धन्यवाद।।

1 टिप्पणी:

Please do not enter any spam links in the comment box.

05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...