चिकन सुखा बनाने की रेसपी:
सामग्री और मसाले:
1 किलोग्राम चिकन(chicken)
1 कटोरी दही
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
3 बारीक कटे प्याज
2 कटे टमाटर
4 कटी हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
1/2 चम्मच भुना पिसा जीरा
1 चम्मच देगी मिर्च
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच चिकन मसाला(chicken masala)
1 नींबू का रस
आवश्यकता अनुसार तेल।
रेसेपी(recepi):
1) सबसे पहले चिकन को मेरिनेट करना है। तो एक बाउल में दही, ओर सारे सूखे मसाले डाल दे ओर मेरीनेट करने के लिए 1 घंटा फ्रिज में रख दे।
2) अब कढ़ाई में 5 चम्मच तेल(अगर हो सकें तो सरसो का तेल डालें) गर्म कर ले अब इसमें मेरिनेट किया चिकेन भून लें।
3) 10 मिनट के बाद इसमें कटा हुआ प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च व सारे मसाले डाले और पकाते रहे। अगर पानी की जरूरत लगे तो इसमें थोड़ा पानी डालकर पका लें। और कढ़ाई को ढक दे। सुखा चिकन तैयार होने के बाद इसमें हरा धनिया डाल दे। लो तैयार हो गया जी, आपका स्वादिष्ट सूखा चिकन।
धन्यवाद।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam links in the comment box.