बुधवार, 27 जनवरी 2021

25 जनवरी का इतिहास History of 25 January

जन्म(25 जनवरी):


1958 को 'कविता कृष्णमूर्ति' भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिकाओं का जन्म हुआ।

1930 को 'राजेन्द्र अवस्थी' भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक का जन्म।

1824 को 'माइकल मधुसूदन दत्त'  बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि का जन्म।


पुण्यतिथि(25 जनवरी):


2019 को 'कृष्णा सोबती' प्रसिद्ध हिंदी लेखिका का निधन।

2001 को 'विजयाराजे सिंधिया'  भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध नेता का निधन।

1999 को 'जी. जी. स्वेल' भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष का निधन।

1969 को 'अनंता सिंह' भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारि का निधन।

1953 को 'नलिनी रंजन सरकार'  भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता का निधन।

1918 को 'विलियम वेडरबर्न' भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष का जन्म।


महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(25 जनवरी):


1565 को तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ था।

1579 को डच गणराज्य की स्थापना हुई थी।

1755 को मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी।

1831 को पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

1839 को चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई थी।

1874 को ब्रिटिश साहित्यकार 'समरसेट मॉम' का जन्म हुआ था।

1882 को 'वर्जीनिया वुल्फ' का जन्म हुआ था।

1952 को सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ था।

1959 को ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया था।

1969 को अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ हुई थी।

1971 को हिमाचल-प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया था।

1975 को 'शेख मुजीबुर्रहमान' बांगला देश के राष्ट्रपति बने थे।

1980 ‌को 'मदर टेरेसा' को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

1983 को आचार्य 'विनोबा भावे' को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

1991 को यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।

1992 को रूस के राष्ट्रपति 'बोरिस येल्त्सिन' ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की थी।

1994 को तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा था।

2002 को 'अर्जुन सिंह' भारतीय वायु सेना के पहले 'एयर मार्शल' बने थे। 

2002 को दो अमरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की थी।

2003 को चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता 'फेंग जू' को देश निकाला दिया गया था।

2004 को अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा था।

2005 को‌‌‌ महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे थे।

2006 को लिट्टे प्रमुख 'प्रभाकरन' जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।

2008 को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की थी।

2008 को सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की थी।

2008 को पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।

2009 को केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की थी।

2010 को इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए थे।

2015 को मिस कोलम्बिया 'पोलिना वेगा' वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं थी।


महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव(25 जनवरी):

हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस

अंतर्राष्ट्रीय कस्टम एवं उत्पाद दिवस

धन्यवाद।।



24 जनवरी का इतिहास History of 24 January

जन्म(24 जनवरी):


1945 को 'सुभाष घई' हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता व निर्देशक हैं का जन्म हुआ था।

1924 को 'कर्पूरी ठाकुर' स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ था।

1914 को 'शाह नवाज़ ख़ान' आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी का जन्म हुआ था।

1877 को 'पुलिन बिहारी दास' महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी का जन्म हुआ था।

1826 को 'ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर' प्रथम भारतीय बैरिस्टर का जन्म हुआ था।


पुण्यतिथि(24 जनवरी):


2011 को 'भीमसेन जोशी' भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक का निधन।

1966 को प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक 'होमी जहांगीर भाभा' का निधन हुआ।

1958 को 'चन्द्रबली पाण्डेय' प्रसिद्ध साहित्यकार का निधन।


महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(24 जनवरी):


1556 को चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।

1839 को 'चार्ल्स डार्विन' रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।

1857 को कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।

1924 को रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

1936 को 'अलबर्ट सैरुएट' फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1939 को चिली में आये भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए।

1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।

1950 को 'जन गण मन' को 'राष्ट्रगान' के रूप में स्वीकार किया गया था।

1951 को प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं थी।

1952 को मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म' महोत्सव आयोजित किया गया था।

1965 को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री 'सर विंस्टन चर्चिल' का निधन हुआ था।

1966 को एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये थे।

1973 को अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया था।

1979 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।

1989 को पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये थे।

1991 को लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की गई थी।

1993 को सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।

1993 को सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया था।

1996 को सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला 'हिलेरी क्लिंटन' को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया था।

2000 को चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी।

2001 को 'जैव सुरक्षा संधि' पर भारत ने हस्ताक्षर किए।

2002 को भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया गया।

2002 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे, भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की, एनरान के अध्यक्ष केनेथ ली ने इस्तीफ़ा दिया था।

2003 को भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।

2003 को उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत।

2005 को गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे थे।

2005 को आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी थी।

2007 को रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ था।

2008 को अफ़ग़ानिस्तान की एक अदालत ने एक पत्रकार को इस्लाम का अपमान करने के मामले में सज़ा-ए-मौत की सज़ा सुनाई। पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।

2008 को उत्तर प्रदेश में 'सैनिटेशन पॉलिसी' के लिए 'टास्क फोर्स' गठित हुई। 

2008 को पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

2010 को 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। श्रीबाला को तमिल फ़िल्म 'नान कादाउद' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए चुना गया। फरहान अख्तर की फ़िल्म 'रॉक ऑन' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

2011 को मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।


महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव(24 जनवरी):


24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के नाम से जाना जाता है। 


धन्यवाद।।

23 जनवरी का इतिहास History of 23 January

जन्म(23 जनवरी):



1953 को 'अचल कुमार ज्योति' भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का जन्म हुआ था।

1930 को 'डेरेक वॉलकोट' पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता का जन्म हुआ था।

1926 को 'बाल ठाकरे' भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक का जन्म हुआ था।

1897 को 'नेताजी सुभाषचंद्र बोस' भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था।

1814 को 'कनिंघम' एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है का जन्म हुआ था।

1809 को 'वीर सुरेन्द्र साई' भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था।


पुण्यतिथि(23 जनवरी):


1975 को 'अमिय कुमार दास' भारतीय समाज सेवक का निधन हुआ था।

1963 को 'नरेन्द्र मोहन सेन' भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी का जन्म हुआ था।

1924 को 'शाह अब्दुल्ला' सऊदी अरब के राजा।


महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(23 जनवरी):

1556 को चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए थे।

1668 को इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया था।

1793 को ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ था।

1799 को फ्रांसीसी सैनिकों ने 'नेपल्स' इटली पर कब्ज़ा किया।

1849 को 'एलिजाबेथ ब्लैकवेल' मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं थी।

1849 को प्रशिया ने ऑस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव पारित किया था।

1897 को नेता जी 'सुभाषचंद्र बोस' का जन्म कटक में हुआ था।

1913 को तुर्की की सैनिक क्रांति में 'नाजिम पाशा' मारे गये थे।

1920 को प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के 'विलियम द्वितीय' को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।

1924 को सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई 'लेनिन' की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।

1965 को दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया था।

1966 को 'इंदिरा गाँधी' भारत की प्रधानमंत्री बनीं थी।

1968 को उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया था।

1973 को अमरीकी राष्ट्रपति 'रिचर्ड निक्सन' ने वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा की थी।

1977 को जनता पार्टी का गठन हुआ था।

1991 को इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई थी।

1992 को एस्टोनिया के प्रधानमंत्री 'एडगर सैविसार' ने इस्तीफ़ा दिया था।

1993 को इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की थी।

2002 को राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष 'लालू प्रसाद यादव' जमानत पर रिहा।

2003 को नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर 'लोकेन्द्र बहादुर चंद' के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।

2004 को मध्यप्रदेश में 'गोवंश वध' पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।

2006 को भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया

2007 को भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्यीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

2008 को ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी थी।

2008 को अभियात्रीकी कंपनी 'लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड' को पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला। 

2008 को खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए 'बैंक ऑफ बड़ौदा' ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी थी।

2009 को फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।

2020 को भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर आ गया था, जबकि साल 2018 में 78वें स्थान पर था। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।

2020 को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।

2020 को ब्रिटेन की 'महारानी एलिजाबेथ द्वितीय' ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी थी।

2020 को गृह मंत्रालय ने 'सुभाष चंद्र बोस' आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2020 के विजेताओं की घोषणा की थी।


महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव(23 जनवरी):

पराक्रम दिवस।

कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।


धन्यवाद।।

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

कंप्यूटर का परिचय ओर उससे संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य और प्रश्न Introduction and important facts and questions about computers

कंप्यूटर का परिचय ओर उससे संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य और प्रश्न-  

कंप्यूटर(COMPUTER):


वर्तमान समय कंप्यूटर का युग है। आज के समय मे एक छोटी दुकान से लेकर बडी से बड़ी कंपनी में कंप्यूटर की आवयश्कता होती है। आज के दौर में बिना कंप्यूटर के मानव जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। छोटी से लेकर हर बड़ी जानकारी के लिए कंप्यूटर जरूरी है। बड़े से बड़े प्रश्नों का उत्तर देने वाले इस इलेक्ट्रोनिक उपकरण को संगणक कहते हैं। कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की मदद से आंकड़ो की गणना करके परिणाम को बताता है। इसके मुख्य भाग कीबोर्ड, माउस, मोनिटर और सीपीयू  हैं। आज के योग को कंप्यूटर का युग कहा जाता है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है तो आइए बताते है कि कंप्यूटर क्या है। लेकिन हर जानकारी के लिए आप इससे संबंधित अगली पोस्ट को जब भी पब्लिश करू तब पढ़ते रहिएगा।

कम्प्यूटर एक डाटा प्रोसेसिंग उपकरण होता है जो पढ़ व लिख सकता है, गणना और तुलना कर सकता है, डाटा की भारी मात्रा को उच्च गति, सटीकता और विश्वसनीयता के साथ स्टोर व प्रोसेस कर सकता है।

एक बार डाटा और निर्देशों का समुच्चय (स्द्गह्ल) इसकी मेमोरी में फीड कर दिया जाता है तो यह निर्देशों का अनुपालन करता है, डाटा पर निर्देशानुसार कार्य करता है और परिणाम देता है।इसकी कार्यप्रणाली स्वचालित होती है। यह इलेक्ट्रॉनिक अवयवों का प्रयोग करता है:

ट्रांजिस्टर 

रजिस्टर 

डायोड 

सर्किट

कंप्यूटर के कार्य:

इनपुट(Input):

डाटा को इकठ्ठा करके कम्प्यूटर में डाला जाता है। इसे इनपुट(input) प्रोसेस कहते हैं।

भंडारण (Storage):

जो भी डाटा कम्प्यूटर के अंदर पहुँचता है वह उसकी मेमोरी में स्टोर हो जाता है जिसे कम्प्यूटर की फिजि़कल मेमोरी (Physical Memory) कहते हैं। फिजि़कल मेमोरी की एक सहायक मेमोरी ऑक्ज़ीलरी मेमोरी (auxilary memory) भी होती है।

प्रोसेसिंग (Processing):

कम्प्यूटर की फिजि़कल मेमोरी में स्टोर डाटा पर इच्छित परिणाम पाने के लिए कार्य किया जाता है, जिसे प्रोसेसिंग कहते हैं। परिणाम फिर से फिजि़कल मेमोरी में स्टोर हो जाते हैं।

आउटपुट (output):

फिजि़कल मेमोरी से स्टोर डाटा को निकालने की प्रक्रिया को आउटपुट कहते हैं।

कम्प्यूटर का आर्किटेक्चर (Architecture Of Computer):

किसी भी पारम्परिक कम्प्यूटर के निम्नलिखित अवयव होते हैं-


इनपुट उपकरण (Input device):

इस उपकरण का उपयोग मनुष्य से मशीन के बीच सँचार के लिए किया जाता है। जिस डाटा की कम्प्यूटर में प्रोसेसिंग की जानी है उसे इसी उपकरण के द्वारा डाला जाता है, उदाहरणस्वरूप की-बोर्ड, ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडर, मार्क रीडर, मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रीडर।

आउटपुट उपकरण (Output Device):

इस उपकरण का प्रयोग मशीन से मनुष्य के बीच संचार के लिए किया जाता है। प्रोसेस्ड परिणामों को इन उपकरणों के द्वारा कम्प्यूटर प्रणाली से निकाला जाता है, उदाहरणस्वरूप, वीडियो डिस्प्ले यूनिट, प्रिंटर्स, प्लॉटर्स इत्यादि।

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit):

CPU

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट कम्प्यूटर के सभी ऑपरेशनों का समन्वय एवँ संगठन करके सम्पूर्ण प्रणाली को नियंत्रित करती है। यह की-बोर्ड जैसे विभिन्न इनपुट उपकरणों द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करती है और प्रिंटर जैसे विभिन्न पैरीफेरल उपकरणों के लिए आउटपुट का इंतजाम करती है। यह प्राइमरी स्टोरेज में स्टोर निर्देशों को लाने के लिए जिम्मेदार होती है, उनकी व्याख्या करती है और उन सभी हार्डवेयर यूनिटों को निर्देश जारी करती है जो उन निर्देशों पर कार्य करने के लिए उत्तरदायी होते हैं।

ए एल यू (Aritmagic logic unit):

ALU

यह उपकरण कम्प्यूटर की सभी गणितीय और तार्किक ऑपरेशनों को करने के लिए जिम्मेवार होता है। गणितीय ऑपरेशनों का प्रयोग सँख्याओं की तुलना और 'लेस दैन' ( Less Than), 'इक्वल टू' (Equal to) और 'ग्रेटर देन' (Greater than) इत्यादि निरूपित करने में किया जाता है। ए एल यू टेक्स्ट व सँख्याओं दोनों को ही सँभाल सकता है। कभी-कभी कम्प्यूटर में गणितीय को- प्रोसेसर लगा होता है जो कि दूसरा माइक्रोप्रोसेसर होता है जो गणितीय कार्य के लिए ही    होता है। को-प्रोसेसर का मुख्य लाभ गणना की बढ़ी हुई गति होती है।

मेमोरी यूनिट (Memory unit):

इसका प्रयोग डाटा और प्रोग्राम को स्टोर करने के लिए किया जाता है। सम्पूर्ण मेमोरी को दो भागों में बाँटा जाता है। एक भाग में भारी सँख्या में लेबल्ड बॉक्स होते हैं- इसका अर्थ है एक बॉक्स प्रति डाटा आइटम। दूसरा भाग विधि-विशेष (Algorithm) को स्टोर करता है। मेमोरी के बॉक्स में स्थित डेटम (Datum) को बॉक्स के नाम अथवा लेबल से निर्दिष्ट करने पर प्राप्त किया जा सकता है। जब किसी डेटम का प्रयोग बॉक्स से किया जाता है तो ऐसे में डेटम की एक कॉपी का ही प्रयोग किया जाता है, वास्तविक डेटम नष्टï नहीं होता है। जब किसी डेटम को मेमोरी में लिखते हैं तो यह एक विशेष बॉक्स में स्टोर हो जाता है और बॉक्स की पुरानी विषयवस्तु नष्ट हो जाती है।


कंप्यूटर(computer):

1) चार्ल्स बेबेज को कम्प्यूटर का जनक माना जाता है।

2) वोन न्यूमेन का कम्प्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान रहा है।

3) आधुनिक कम्प्यूटर की खोज सबसे पहले 1946  में हई थी।

4) विश्व में सस्बे ज्यादा कम्प्यूटर रखने वाला देश अमेरिका है। इसके पश्चात् जापान, जर्मनी, ब्रिटेन एवं फ़्रांस का नाम आता है।

5) 2 दिसम्बर को कम्प्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

6) भारत में निर्मित प्रथम कम्प्यूटर सिद्धार्थ(SIDHART) है। इसका निर्माण इलेक्ट्रोनिक कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने किया था।

7) भारत का प्रथम कम्प्यूटरीकृत डाकघर नयी दिल्ली का है।

8) भारत की सिलिकोन वैली बंगलौर में स्थित है।

9) कम्प्यूटर तीन प्रकार के होते हैं : 

     डिजिटल  

     एनालॉग 

     हाइब्रिड

10) वह कम्प्यूटर जो गणितीय गणना करता है 'डिजिटल कम्प्यूटर(digital computer) कहलाता है।

11) वह कम्प्यूटर जो आंकलन के सिद्धांत के अनुसार काम करता है एनालॉग कम्प्यूटर(Analog computer) कहलाता है।

इंटरनेट का क्रमिक विकास:

12) एनालॉग और डिजिटल दोनों से मिलकर बनने वाले कम्प्यूटर को हाइब्रिड कम्प्यूटर(Hibrid computer) कहते हैं।

13) विश्व का प्रथम डिजिटल कम्प्यूटर युनिवेक(Univec) था।

14) भारतीय जनता पार्टी(BJP) भारत की पहली ऐसी पार्टी है जिसने इन्टरनेट पर अपना वेबसाइट बनाया है।

15) चुंबकीय डिस्क पर आयरन ऑक्साइड की परत होती है।

16) टीम बर्नर्स ली को www (world Wide Wave) का जनक माना जाता है।

प्रोग्रामिंग भाषाएं:

1) कम्प्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बिट है। बाइनरी इकाई के आरंभिक और अंतिम अक्षरों से बने संक्षिप्त शब्द : 0,1 को बिट कहा जाता है।

2) सामान्य कम्प्यूटर की अपेक्षा 10 गुना तेज कार्य करने वाले बड़े कम्प्यूटर को सुपर कम्प्यूटर(super computer) कहा जाता है।

3) वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय भाषा संस्कृत में कम्प्यूटर सबसे तेज गति से काम करता है।

4) इंटीग्रेटेड सर्किट चिप, सिलिकॉन(silicon) की बनी होती है। इस चिप(chip) का विकास 'जे एस किल्बी' ने किया था।

5) कम्प्यूटर अशुद्धि को बग (bug) कहा जाता है।

6) पुणे स्थित सी डेक(C–DAC) ने सुपर कम्प्यूटर परम-10000 का निर्माण डॉ विजय भास्कर के नेतृत्व में किया था।

7) कम्प्यूटर पर परमाणु परीक्षणों को सब क्रिटिकल परीक्षण कहा जाता है।

8) किसी कम्प्यूटर या उसके हार्ड डिस्क(hard disk) या किसी चलते कार्यक्रम (program) का बंद हो जाना क्रेश(crash) कहलाता है।

धन्यवाद।।

22 जनवरी का इतिहास History of 22 January

जन्म(22 जनवरी):


1977 को 'तरुण राम फुकन' असम के सामाजिक कार्यकर्ता का जन्म हुआ था।

1976 को 'टी. एम. कृष्णा' कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक (मैग्सेसे पुरस्कार) का जन्म हुआ था।

1972 को भारतीय अभिनेत्री 'नम्रता शिरोडकर' का जन्म हुआ था।

1949 को 'माणिक सरकार' राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री का जन्म हुआ था।

1934 को फिल्म निर्माता विजय आनंद का जन्म हुआ था।

1909 को 'यू. थांट' बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव का जन्म हुआ था।

1892 को 'ठाकुर रोशन सिंह' भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी का जन्म हुआ था।


पुण्यतिथि(22 जनवरी):


1901 को इंग्लैंड की महारानी 'विक्टोरिया' का निधन हुआ था।

1942 ब्रिटिश चित्रकार और प्रिंटमेकर 'वाल्टर सिकर्ट' का निधन हुआ था।

1973 संयुक्त राज्य अमेरिका के 36वें राष्ट्रपति 'लिंडन बी जॉनसन' का निधन हुआ था।

2008 ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता और संगीत वीडियो निर्देशक 'हीथ लेजर' का निधन हुआ था।

2012 अमेरिकी कॉलेज फुटबॉल खिलाड़ी, एथलेटिक निर्देशक और कोच 'जो पैटेर्नो' का निधन हुआ था।

2014 को 'ए. नागेश्वर राव' भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता का निधन हुआ था।



महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(22 जनवरी):


1517 को तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।

1666 को मुगल बादशाह 'शाहजहां' का निधन हुआ था।

1673 को न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई थी।

1760 को वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया था।

1837 को दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मारे गए थे।

1905 को रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी, जिसमें 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

1924 को रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने थे।

1963 को 'देहरादून' में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई थी।

1965 को पश्चिम बंगाल के 'दुर्गापुर' में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।

1972 को इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया था।

1973 को जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त जिसमे 176 यात्रियों की मौत हो गई थी।

1973 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।

1981 को 'रोनाल्ड रीगन' का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

1993 को इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत हुई थी।

1996 को कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की थी।

1998 को अमेरिकी राष्ट्रपति 'बिल क्लिंटन' पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था।

1999 को उड़ीसा में उन्मादी भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी 'ग्राहम स्टेन्स' और उनके दो बेटों को जिंदा जला दिया।

2002 को 'अफ़ग़ानिस्तान' के पुनर्निर्माण के लिए 'टोकियो' में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।

2002 को फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा किया।

2006 को 'इवा मोराल्स' ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

2006 को श्रीलंका के राष्ट्रपति 'महिंदा राजपक्षे' ने विद्रोही संगठन 'लिट्टे' से बातचीत की पेशकश की थी।

2008 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

2009 को फ़िल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। 

2009 सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।

2015 को उक्रेन के 'दोनेत्स्क' में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत हुई थी।


धन्यवाद।।

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

JOE BIDEN: short biography of new american president

JOE BIDEN: biography of new american president:

जो बाइडन(Joe Biden): सबसे युवा सीनेटरों में से एक का सबसे बुजुर्ग अमेरिकी राष्ट्रपति तक का सफर:

                    

US President Joe Biden(जो बाइडन): जो बाइडन(Joe Biden) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। डेमोक्रेटिक नेता बाइडन को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के वेस्ट फ्रंट में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर बेहद दिलचस्पी भरा रहा है। बाइडन के पास लगभग पांच दशक का राजनीतिक अनुभव हैजनता के नेता, सुधारक और दूसरों का दर्द समझने वाले व्यक्ति के रूप में प्रसिद्ध जो बाइडन किसी जमाने में देश के सबसे युवा सीनेटरों में से एक थे और आज अपने लंबे अनुभव के साथ अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर बेहद दिलचस्प रहा है। उनके पास लगभग पांच दशक का राजनीतिक अनुभव है। छह बार सीनेटर रहे डेमोक्रेटिक नेता बाइडन ने 78 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को परास्त कर दिया। इससे पहले वह 1988 और 2008 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में दो बार असफल भी रह चुके है। डेलावेयर से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता जो बाइडन(Joe Biden) का बचपन से ही राष्ट्रपति बनने का सपना था, लेकिन तीसरे प्रयास में उनका सपना तब पूरा होता दिखा जब उन्होंने पिछले साल 29 फरवरी को साउथ कैरोलाइना से डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी में जीत दर्ज कर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया और अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में उनकी सबसे नाटकीय वापसी हुई। वॉशिंगटन में पांच दशक गुजार चुके बाइडन व्हाइट हाउस में दो बार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के अधीन उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। उन्होंने इस बार खुद को अमेरिका की जनता के सामने ट्रंप के विकल्प के रूप में मजबूती से रखा।डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अगस्त में राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए बाइडन ने अमेरिका की आत्मा को बहाल करने का संकल्प लिया और कहा कि वह देश में प्रकाश फैलाने का काम करेंगे, न कि अंधकार। इस बार अत्यधिक कड़वाहट भरे राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को पराजित कर बाइडन व्हाइट हाउस में सत्तासीन होने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। बाइडन ने अपने विजय भाषण में देश को एकजुट करने का संकल्प लिया और कहा, यह अमेरिका में जख्मों पर मरहम लगाने का समय है। उन्होंने कहा, 'मैं इस पद का इस्तेमाल अमेरिका की आत्मा को बहाल करने, इस राष्ट्र के आधार का पुनर्निर्माण करने, मध्यम वर्ग के लिए काम करने और अमेरिका को फिर से विश्व में सम्माननीय बनाने तथा यहां देश में हम सभी को एकजुट करने के लिए प्रयास करना चाहता हु।

भारत से रहेंगे अच्छे संबंध: तीन दशक से अधिक समय तक डेलावेयर से सीनेटर रहने और फिर ओबामा के तहत आठ साल तक उपराष्ट्रपति रहने के दौरान बाइडन का भारत-अमेरिका संबंधों का मजबूत पैरोकार रहने का ट्रैक रिकॉर्ड है। बाइडन ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं। रिपब्लिकन प्रशासन के दौरान भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार पारित कराने और द्विपक्षीय कारोबार में 500 अरब डॉलर का लक्ष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से लेकर बाइडन के हमेशा भारतीय नेतृत्व के साथ मजबूत संबंध रहे हैं। बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी उनसे जुड़े हैं।

हैरिस पहली महिला उपराष्ट्रपति: जो बाइडन(Joe Biden) ने अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर कम से कम 20 भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया है जिनमें से 13 महिलाएं हैं। यह अपने आप में एक ऐसे छोटे जातीय समूह के लिए एक नया रिकॉर्ड है जिसकी आबादी कुल आबादी का महज एक प्रतिशत है। इन लोगों में से 17 शक्तिशाली व्हाइट हाउस परिसर का हिस्सा होंगे। देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में बाइडन का शपथग्रहण भी अपने आप में ऐतिहासिक है क्योंकि कमला हैरिस के रूप में पहली बार कोई महिला देश में उपराष्ट्रपति पद की कमान संभालेगी। छप्पन वर्षीय हैरिस भी अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली भारतीय मूल की पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला हैं।

29 साल की उम्र में बने सीनेटर: सन 1942 में पेनसिल्वेनिया में कैथोलिक परिवार में जन्मे जो रॉबिनेट बाइडन जूनियर ने यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर में पढ़ाई की और फिर 1968 में सिरकॉस यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता भट्टी की सफाई करने तथा पुरानी कारें बेचने का काम करते थे। बाइडन पहली बार 1972 में निर्वाचित हुए और डेलावेयर राज्य से छह बार सीनेटर रहे। वह पहली बार 29 साल की उम्र में निर्वाचित होकर अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा प्रतिनिधियों में से एक थे। बाइडन ने 1988 और 2008 में भी अपनी पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारी की थी, लेकिन असफल रहे थे।

बेटे की ट्यूमर से मौत:  स्पष्ट वक्ता के रूप में जाने जाने वाले बाइडन 1972 की कार दुर्घटना सहित अपने परिवार के साथ हुईं दुखद घटनाओं के बारे में खुलकर बात करते हैं। कार दुर्घटना में उनकी पहली पत्नी नीलिया और उनकी 13 महीने की बेटी नाओमी की मौत हो गई थी तथा उनके बेटे ब्यू और हंटर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइडन की अपनी दूसरी पत्नी जिल जैकब से 1975 में मुलाकात हुई थी और फिर जून 1977 में उन्होंने शादी कर ली। 1981 में उनकी बेटी एश्ले पैदा हुई। वर्ष 2015 में बाइडन के पुत्र 46 वर्षीय ब्यू की ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई जिन्होंने इराक युद्ध में भाग लिया था तथा डेलावयेर के अटॉर्नी जनरल के रूप में सेवाएं दी थीं। वर्ष 1988 में बाइडन को भी दिमाग से जुड़ी एक समस्या हुई थी। बाइडन को पिछले साल राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी तब मिली थी जब प्रतिद्वंद्वी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने अप्रैल 2020 में उम्मीदवारी की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया।

                          

धन्यवाद।।

21 जनवरी 2021 मुख्य समाचार (21 january 2021 current affairs)

21 जनवरी 2021 के मुख्य समाचार:

Current affairs:

1) पाकिस्तान ने हाल ही में शाहीन III मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाइल 2,750 किलो मीटर की रेंज की है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।

2) रेल मंत्रालय ने हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर “नेताजी एक्सप्रेस” कर दिया  है।

3) उत्तराखंड ने मनरेगा योजना के तहत काम के दिनों की संख्या 100 से बढाकर 150 कर दी है।

4) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर पर चिनाब नदी पर रतले हाइड्रो पावर परियोजना को मंजूरी दी।

5) मध्य प्रदेश को अतिरिक्त वित्तीय संसाधन प्रदान किये गये

6) व्यय विभाग ने मध्य प्रदेश सरकार में 1423 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने की अनुमति दी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि मध्य प्रदेश राज्य ने बिजली क्षेत्र में तीन निर्धारित सुधारों में से एक को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

7) प्रधानमंत्री आवास योजना(PMAY) के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी के छह लाख लाभार्थियों को 2,691 करोड़ रुपये जारी किए।

8) डीआरडीओ(DRDO) और सड़क परिवहन मंत्रालय ने तकनीकी आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन( MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

9) मंगेश काले का निधन हुआ। प्रेसिजन ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स इंडिया (PARI) के सह-संस्थापक, मंगेश काले का पुणे में निधन हो गया।

10) राजनाथ सिंह ने हाल ही में अपने सिंगापुर समकक्ष के साथ एक बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सबमरीन बचाव सहयोग पर समझौते को लागू करने पर चर्चा की।

11) नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में कर्नाटक पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा।

धन्यवाद।।

बॉलीवुड पुराने गानों के लिरिक्स(bollywood old is gold song lyrics)

मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी हिंदी लिरिक्स:


फ़िल्म- आँखें

गीत- साहिर लुधियानवी

गायक- लता मंगेशकर 


मिलती है ज़िन्दगी में, मोहब्बत कभी कभी (3)

होती है दिलबरों की इनायत कभी कभी (2)


शरमा के मुँह ना फेर नज़र के सवाल पर (2)

लाती है ऐसे मोड़ पे क़िस्मत कभी कभी (2)

मिलती है ज़िन्दगी में, मोहब्बत कभी कभी


तनहा न कट सकेंगे जवानी के रास्ते (2)

पेश आयेगी किसी की ज़रूरत कभी कभी (2)

मिलती है ज़िन्दगी में, मोहब्बत कभी कभी


फिर खो न जायें हम कहीं दुनिया की भीड़ में (2)

मिलती है पास आने की मोहलत कभी कभी (2)

होती है दिलबरों की इनायत कभी कभी

मिलती है ज़िन्दगी में, मोहब्बत कभी कभी



मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया हिंदी लिरिक्स:

फ़िल्म- हम दोनो

कलाकार- देवानंद

गीत- साहिर लुधियानवी

संगीत- जयदेव

गायक- मोहम्मद रफ़ी 


मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया

हर फ़िक्र को धुँऐ में उड़ाता चला गया

हर फ़िक्र को धुँऐ में उड़ा..


बरबादियों का शोक मनाना फ़िज़ूल था

बरबादियों का शोक मनाना फ़िज़ूल था

मनाना फ़िज़ूल था मनाना फ़िज़ूल था

बरबादियों का जश्न मनाता चला गया

बरबादियों का जश्न मनाता चला गया

हर फ़िक्र को धुँऐ में उड़ा..


जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया

जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया

मुकद्दर समझ लिया मुकद्दर समझ लिया

जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया

जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया

हर फ़िक्र को धुँऐ में उड़ा..


ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ ना महसूस हो जहाँ

ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ ना महसूस हो जहाँ

ना महसूस हो जहाँ ना महसूस हो जहाँ

मैं दिल को उस मुक़ाम पे लाता चला गया

मैं दिल को उस मुक़ाम पे लाता चला गया

मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया

हर फ़िक्र को धुँऐ में उड़ाता चला गया


आज फिर तुम पे प्यार आया हिंदी लिरिक्स:


फ़िल्म- दयावान

कलाकार- विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित, फिरोज खान

संगीत- लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

गायक- पंकज उधास, अनुराधा पौडवाल


आज फिर तुम पे प्यार आया है

आज फिर तुम पे प्यार आया है

बेहद और बेहिसाब आया है।


आज फिर तुम पे प्यार आया है

बेहद और बेहिसाब आया है।


यह भरा शहर में अकेला था

यह भरा शहर में अकेला था

परो था मैं ज़िन्दगी के मेले में

तुम मिले तो पता मिला अपना

उतर मेरे सीने में आ गया

तुमको पाया तो ख़ुद को पाया है

आज फिर तुम पे प्यार आया है

बेहद और बेहिसाब आया है।


मेरी हर साँस में डूबे रहो

यही रात दिन दुआ है मेरी

यही रात दिन दुआ है मेरी

हर ख़ुशीती ज़िन्दगी तु

हर ख़ुशीती ज़िन्दगी तु

आप वही उम्मीद करते हैं आप ही वफ़ा मेरी

मैंने सब कुछ आपको उसी से पाया है

आज फिर तुम पे प्यार आया है

बेहद और बेहिसाब आया है।


ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना हिंदी लिरिक्स:

फ़िल्म- मुक़द्दर का सिकन्दर 

कलाकार- अमिताभ बच्चन, जीनत अमान

संगीत- कल्यानजी आनन्दजी

गायक- किशोर कुमार 


ला.... ला.... ला....

ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना

तेरे बिना भी क्या जीना

ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना

तेरे बिना भी क्या जीना

फूलों में, कलियों में, सपनों की गलियों में

फूलों में, कलियों में, सपनों की गलियों में

तेरे बिना कुछ कहीं ना

ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना

तेरे बिना भी क्या जीना


हर धड़कन में प्यास है तेरी, साँसों में तेरी ख़ुशबू है

इस धरती से उस अंबर तक, मेरी नज़र में तू ही तू है

प्यार ये टूटे ना, प्यार ये टूटे ना, तू मुझसे रूठे ना

साथ ये छूटे कभी ना

तेरे बिना भी क्या जीना

ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना

तेरे बिना भी क्या जीना


तुझ बिन जोगन मेरी रातें, तुझ बिन मेरे दिन बंजारे

मेरा जीवन जलती धूनी, बुझे बुझे मेरे सपने सारे

तेरे बिना मेरी, तेरे बिना मेरी, मेरे बिना तेरी

ये ज़िन्दगी ज़िन्दगी ना

तेरे बिना भी क्या जीना

ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना

तेरे बिना भी क्या जीना

तेरे बिना भी क्या जीना

तेरे बिना भी क्या जीना


धन्यवाद।।

शरीर को आकर्षक और मजबूत बनाने के 10 योगासन(10 Yogasanas to make the body attractive and strong)

दोस्तों, आप स्वस्थ, सुंदर, सुडौल, मजबूत शरीर और अपने चेहरे(face) पर रौनक(glow) चाहते हैं तो करें ये महत्वपूर्ण योगासन जो कुछ ही महीनों में आपके शरीर को स्वस्थ, सुडौल ओर मजबूत बना देंगे। सुंदर और मजबूत शरीर की चाहत रखने वाले सभी लोग चाहते हैं कि उनका शरीर एक अच्छे आकार(shape) में हों। खासकर महिलाओ की सुंदरता के लिए उनके शरीर का आकार(shape) बहुत मायने रखता है। जानें वो योग जो आपके शरीर को बेहद ही सुंदर आकार(shape) में ढालेंगे।

1) वीरभद्रासन(Veerabhadrasana): वीरभद्रासन का अभ्यास टांगों को मजबूत बनाता है और हिप्स में उभार लाता है। इस आसन से भुजाएं भी सुडौल होती हैं और शरीर तनाव से मुक्त होता है। इसे गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारी से पीड़ित न करें। हिप्स, घुटनों और टखनों को लचीला बनाता है। थेरेपी की तरह काम करता है। आंतरिक अंग अच्छी तरह काम करते हैं । वीरभद्रासन के अभ्यास से एड़ी, जांघें, कंधे, पिंडली, हाथ और पीठ मजबूत होते है।


2) उत्कटासन(Utkatasan): उत्कटासन खुद कोर एक कुर्सी की तरह खड़ा करना होता है। इस आसन से जंघाओं और शरीर के पिछले हिस्से में मजबूती और खूबसूरती आती है। जिनके घुटनों में दर्द या ब्लड प्रेसर की बीमारी हो उसे यह आसन नहीं करना चाहिए। यह आसन पेट के लिये बहुत फायदेमंद है जो आपको अपच, कब्ज या एसिडिटी की समस्या से रोकता है।छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यह आसन स्त्रियों के लिए एक अलग मुक़ाम रखता है। इसके नियमित अभ्यास से वीर्य का प्रभाव सही तरीके से होने लगता है और पुरुष इसको बहुत देर तक रोक सकते हैं।जिनको पाइल्स की समस्या है उनको प्रायः इस आसन का अभ्यास करना चाहिए। ह्रदय रोग वाले इसको किसी विशेषज्ञ की निगरानी में करे।

3) सेतुबंधासन(Sethubandhasan):  इस आसन से पीठ और हिप्स की मांसपेशियों में मजबूत होती है। शरीर को सुडौल बनाने के लिए यह आसन भी काफी उपयोगी है। रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ाता है। सीने, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव पैदा करता है। पाचन सुधारता है और मेटाबॉलिज्म सुधारता है। एंग्जाइटी, थकान, कमर दर्द, सिरदर्द और इंसोम्निया में फायदेमंद होता है। दिमाग को शांत करता है। रक्त संचार सुधारता है।



4) उत्तरासन(Uttarasan): उत्तरासन से पूरे शरीर के अगले हिस्से में तनाव आता है जिससे भुजाओं, जंघाओं समेत पूरे शरीर में मजबूती और सुडौलता आती है। यह आसन शरीर को आकर्षक बनाता है। इस आसन को करने से शरीर और कमर में लचीलापन आता है। एकाग्रता बनी रहती है और शरीर स्वस्थ रहता है।


5) बद्ध कोणासन(Baddh konasana): बद्ध कोणासन शरीर के निचले हिस्से को में तनाव लाता है। जिससे जंघाओं और हिप्स आकार सुडौल होने के सा‌‌थ मजबूत भी होते हैं। रजोनिवृत्ति के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। गर्भावस्था के अंत तक अगर इसे किया जाए तो बद्ध कोणासन प्रसव को आसान बनाने में मदद करता है। घुटनों संबधी परेशानी वाले शख्स को यह आसन नहीं करना चाहिए। जिनके घुटनों में दर्द या चोट हो उन्हे बद्ध कोणासन नहीं करना चाहिए।जिन लोगों को ग्राय्न में, या साइटिका की परेशानी हो, या कमर में चोट हो तो उन्हे बद्ध कोणासन नहीं करना चाहिए।


6) नटराजासन(Natrajasan): इस आसन को करने से पूरा शरीर संतुलित होता है। इससे पैरों की मांस पेशियां मजबूती आती है और हिप्स सुडौल होते हैं।जांघों का मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद है। बाहों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। घुटने को आराम दिलाना में मददग़ार है। नटराजासन उनको नहीं करनी चाहिए जिन्हें घुटनों में  बहुत दर्द हो। साइटिका के रोगियों को इससे परहेज करनी चाहिए। रीढ़ की हड्डी में कोई परेशानी हो तो इन्हें करने से बचें।


7) उत्‍थित हस्त पदांगुस्ठासन(utthita hasta padangusthasan): इस आसन से पैरों के हर हिस्‍से का व्यायाम होता है। इससे पैरों का आकार सुडौल होता है।वजन करे कम में मद्दगार है। टांगों, घुटनों और टखनों में खिचाव लाता है और उन्हे मजबूत बनाता है। मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग बनती हैं।पाचन की समस्या को दूर करता है। नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है। नितम्ब या कूल्हों की मांशपेशियों को मजबूत करती है


8) मलासन(Malasan): मालासन करने से धड़, हिप्स और टांगों में मजबूती आती है। जिनको बड़े हिप्स और सुडौल हिप्स की इच्छा हो उनके लिए मलासन योग बहुत लाभकारी है। इससे जननागों में रक्त प्रवाह भी बेहतर होता है। लोअर बैक के लिए अच्छा काम करता है। पीठ की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। कमर और स्पाइन के मूवमेंट को बेहतर बनाता है।घुटने की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। सीने और कंधे के मूवमेंट को बेहतर बनाता है। कंधों को मजबूत और लचीला बनाता है। पेट की भीतरी मसल्स को अच्छी मसाज देता है।हिप्स को लचीला और मजबूत बनाता है।

                    

9) नौकासन(Naukasan): इस आसन में कुुुछ सेकेंड के लिए खुद को नाव के आकार का बनाना होता है। यहआसन पूरे शरीर के लिए लाभकारी है खासकर पेट, हिप्स और पैर इससे सुडौल होते हैं। गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से पीड़ित को यह आसन नहीं करना चाहिए। यह एक ऐसा योगासन है, जो आपके शरीर को सिर से लेकर पैर तक फायदा पहुंचाता है। यह आसन कब्ज को कम करने में बहुत मददगार है क्योंकि एंजाइम के स्राव में बड़ी भूमिका निभाता है।नौकासन पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत ही बढ़िया योगाभ्यास है। अगर इसका नियमित रूप से प्रैक्टिस किया जाये तो बहुत जल्द आप पेट की चर्बी से निजात पा सकते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए यह योग बहुत फायदेमंद है।


10)  शलभासन (Shalabhasan): शलभासन पूरे शरीर के पिछले हिस्से को सुडौल बनाता है। इस आसन से शरीर स्वस्थ रहता है। यह आसन मांशपेशियों को मजबूत करता है। वजन कम करता है। शरीर का लचीलापन को बढ़ाता है । यह पेट की मालिश करते हुए पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके अभ्यास से आप गर्भाशय सम्बंधित परेशानियों को कम कर सकते हैं। इस आसन के अभ्यास से आप दमा रोग को कण्ट्रोल कर सकते हैं। यह कमर दर्द के लिए अति उत्तम योगाभ्यास है। इसके नियमित अभ्यास से आप पुराने से पुराने कमर दर्द से निजात पा सकते हैं।  गर्भवती महिलाओं को यह आसान नहीं करनी चाहिए। आप सिरदर्द, गर्दन दर्द, और रीढ़ के दर्द से परेशान हैं तो आप इस योग को ना करें। 

धन्यवाद।।







05 फरवरी का इतिहास History of 05 february

जन्म(5 फ़रवरी): 1630 को 'हर राय' सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ था। 1639 को 'ज़ेबुन्निसा' मुग़ल बाद...