जन्म(30 जनवरी):
1737 को इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ 'लूईची गैलवानी' का बोलोनिया नगर में जन्म हुआ था। इन्होंने सजीवों के शरीर में बिजली होने का पता लगाया था।
1882 को संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनेता 'फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ज' का जन्म हुआ था।
1890 को 'जयशंकर प्रसाद' का जन्म हुआ था। जो हिन्दी साहित्यकार थे, इनकी प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त थी।
1910 को 'सी. सुब्रह्मण्यम (चिदंबरम सुब्रमण्यम)' भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री का जन्म हुआ था, इन्हें भारत में “हरित क्रांति के पिता” कहा जाता था।
1913 को प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार 'अमृता शेरगिल' का जन्म हुआ था।
1927 को में स्वीडिश सोशल डेमोक्रेटिक राजनेता 'ओलोफ़ पाल्मे' का जन्म हुआ था।
1938 को उज्बेकिस्तान के राजनेता 'इस्लाम करिमोव' का जन्म हुआ था।
1951 को 'प्रकाश जावड़ेकर' भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ था।
1980 को अभिनेत्री 'गुरदीप कोहली' का जन्म हुआ हुआ था।
1981 को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी 'पीटर क्राउच' का 30 जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि(30 जनवरी):
30 जनवरी का दिन बेहद यादगार दिन है, क्योंकि इस दिन भारत ने अपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत तमाम ऐसी शख्सियत को खोया जिनका हमारा देश हमेशा आभारी रहेगा।आज के दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
1530 को मेवाड़ के राणा 'संग्राम सिंह' का निधन हुआ था।
1948 को भारत के राष्ट्रपिता 'महात्मा गांधी' का निधन हुआ था।
1968 को हिन्दी साहित्यकार 'माखन लाल चतुर्वेदी' निधन हुआ था।
1960 को प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक 'नाथूराम प्रेमी' का निधन हुआ था।
1960 को भारत के एक अर्थशास्त्री 'जे.सी. कुमारप्पा' का निधन हुआ था।
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ(30 जनवरी):
1522 को ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध हुआ था।
1641 को पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया 'डचों' को सौंप दिया था।
1648 को स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ था।
1649 को इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई थी।
1788 को ब्रिटेन के राजकुमार 'चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी थी।
1790 को लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण किया गया था।
1902 को चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर किये गए थे।
1903 को लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया था।
1911 को 'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया था।
1913 को 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया था।
1933 को 'एडॉल्फ़ हिटलर' ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली थी।
1941 को सोवियत संघ की एक पनडुब्बी में जर्मनी का एक पोत डूब गया, जिससे उसमें सवार करीब 9 हजार लोगों की जान चली गई थी।
1943 को स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हार गई थी।
1948 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी' की 'नाथूराम गोडसे' ने आज ही के दिन हत्या की थी।
1949 को रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई थी।
1957 को राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था।
1964 को दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया था।
1965 को दूसरे विश्व युद्ध के समय देश के प्रधानमंत्री रहे 'विंस्टन चर्चिल' को ब्रिटेन के लोगों ने अंतिम विदाई दी। 'विंस्टन चर्चिल' एक प्रखर वक्ता ही नहीं बल्कि एक कुशल कूटनीतिज्ञ भी थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।
1971 को इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर F27-द गंगा' का अपहरण किया गया था। इंडियन एयरलाइंस के फोकर F27- द गंगा को हाशिम कुरैशी और उसके चचेरे भाई आशरम नाम के दो हाईजैकर्स ने हाईजैक कर लिया था। वे उस प्लेन को लाहौर लेकर गए थे।
1972 को पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया था।
1979 को रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला था।
1988 को कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
1989 को अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया था।
1991 को इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के पास एक शहर पर कब्जा किया था। इस आक्रमण में करीब 12 अमेरिका सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
1997 को सैंतालिस वर्षों बाद 'महात्मा गांधी' की अस्थियाँ संगम में विसर्जित की गई थी।
2001 को गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय किये गए थे। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची थी।
2003 को 'एरियल शेरोन' ने 'अराफ़ात' का शांति वार्ता प्रस्ताव ठुकराया था।
2004 को वैज्ञानिकों के द्वारा मंगल यान पर भेजे गए अंतरिक्ष यान 'अपोर्चुनिटी' ने मंगल ग्रह पर आयरन ऑक्साइड की मौजूदगी का एलान किया था।
2005 को वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे थे।
2005 को इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था।
2005 को रूस के 'मरात साफिन' ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता था।
2006 को इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में 'हमास' की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई थी।
2007 को टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा था।
2008 को चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई थी।
2008 को फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी थी।
2009 को आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में 'सानिया मिर्ज़ा' व 'महेश भूपति' की जोड़ी फाइनल में पहुँची थी।
2009 को कोका कोला कंपनी ने कोका काला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने का ऐलान किया था। साल 1985 में कोका काला के साथ क्लासिक शब्द को जोड़ा गया था।
2010 को विश्व के नंबर एक खिलाड़ी 'रोजर फेडरर' ने ब्रिटेन के 'एंडी मरे' को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की 'सेरेना विलियम्स' ने बेल्जियम की 'जस्टिन हेनिन' को हराकर तथा 'लिएंडर पेस' और जिंबाब्वे की 'कारा ब्लैक' की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था।
2013 को दक्षिण कोरिया ने अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव(30 जनवरी):
1) शहीद दिवस: भारतीय इतिहास में 30 जनवरी के दिन को एक बहुत ही दुुःखद दिन के रूप में याद किया जाता है। 30 जनवरी 1948 को ही महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यही कारण है कि देश में 30 जनवरी यानि महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है। शहीद दिवस को सर्वोदय दिवस भी कहते हैं।
2) नशामुक्त संकल्प और शपथ दिवस
3) कुष्ठ निवारण दिवस